Athrav – Online News Portal
नोएडा

मुंह पर मास्क नहीं… न ही दो गज की शारीरिक दूरी, मतगणना केंद्रों पर खुलेआम उडी कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही जिला पंचायत चुनाव के मतों की गणना जिले के तीन केंद्रों पर से जारी है। सीसीटीवी के साथ ही वीडियो कैमरे की निगरानी में गणना का कार्य किया जा रहा है। पंचायत चुनाव की मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने जो कोविड प्रोटोकॉल की गाइडलाइन जारी की थी और जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट तक ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी उससे लगा था कि नियमों का पालन होगा। लेकिन मतगणना केन्द्रो पर कोविड-19 नियमों की जम धज्जियां उड़ाई जा रही है। पुलिस ने कोविड प्रोटोकॉल की गाइडलाइन का पालन न करने कई लोगो का चालान भी किया है।

मतगणना स्थल के बाहर जमी लोगों की भीड़। इन्हें देखकर लगता है कि कोरोना का कहर खत्म हो चुका है। पंचायत चुनाव के दौरान जिस तरह से शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अन्य चुनाव कर्मियों की कोरोना से बड़ी संख्या में मृत्यु हुई है उसके बाद भी लोगों की भीड़ जिस तरह से मतगणना केंद्रों के बाहर है उससे ये उजागर होता है कि लोगों में खुद को लेकर कितनी जागरूकता है। दादरी के अग्रसेन कॉलेज में अव्यवस्था के बीच मतगणना चल रही है। यहां कंट्रोल रूम भी नहीं बना है। पुलिस ने ही व्यवस्था संभाल रखी है। वहीं, अग्रसेन इंटर कॉलेज मतगणना में नाक के नीचे मास्क लगाने वाले तीन एजेंट के एक-एक हजार के चालान किए गए।

लोग एक-दूसरे से चिपक कर लाइन में खड़े हैं और अपने अंदर जाने का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में कई स्थलों पर मतगणना स्थल के बाहर इतनी ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो गई कि उसे तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां तक चलानी पड़ीं। मतगणना स्थल के अंदर बिना मास्क के लोग देखे जा रहे हैं। जिन्होंने लगाया भी है उनमें से कई के मास्क नाक के नीचे हैं। ग्रेटर नोएडा के जेवर मतगणना केंद्र पर मतगणना के दौरान दो कर्मचारियों की कोराना संक्रमित होने और तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल भेजा गया।पंचायत चुनाव में 826 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के पांच पदों के लिए 52 प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम प्रधान के 87 पदों पर 450 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 111 पदों पर 324 प्रत्याशी मैदान में हैं। दलेलपुर के प्रधान, बिसरख, जेवर व दादरी विकास खंड में आठ बीडीसी सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

Related posts

सिरफिरे आशिक ने हैवानियत की सारी हदें पार की,लड़की को चौथी मंजिल से फेक ,उसके शव लेकर गया भाग-वीडियो

Ajit Sinha

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था होगी एमआरओवी रोबट के हवाले  

Ajit Sinha

क्रिप्टो करेंसी में धन दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाला कंपनी सचिव अरेस्ट, चीन के एक गिरोह से जुड़े थे तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x