Athrav – Online News Portal
नोएडा

बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर के यहां इनकम टेक्स का छापा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: बिजनौर लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के सांसद मलूक नागर पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। आज सुबह से आयकर विभाग टीमे सांसद मलूक नागर और उनके भाई लखीराम नागर के नोएडा और हापुड़ स्थित आवास पर पहुँच गई और सभी का प्रवेश बंद कर दिया और दस्तावेज़ो की जांच शुरू कर दी। ये जांच बसपा सांसद मलूक नागर के यहां आय से अधिक संपत्ती मामले शिकायत मिलने पर की जा रही है। नोएडा के सैक्टर 55 स्थित आवास पर भी आईटी के अधिकारी मौजूद है ये आवास उनके भाई लखीराम नागर का है। 

बिजनौर में भी बसपा सांसद मलूक सिंह नागर के कुचेसर रोड चौपला स्थित दूध प्लांट और आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। फिलहाल प्लांट और आवास को चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा है। दोनों स्थानों पर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम जांच संबंधी दस्तावेज जुटा रही है। सांसद मूलक सिंह नागर के बड़े भाई लक्खी राम नागर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं।

Related posts

विदेशी टूर व सेमिनार के नाम पर देश के मशहूर डॉक्टरों से करोडो ठगी के आरोपित को पश्चिम बंगाल से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

सुपरवाइजर ऋषिपाल की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रॉपर्टी को हथियाने के लिए शार्प शूटर को 50 हजार रुपये देकर कराई थी-दो अरेस्ट

Ajit Sinha

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन ,अभी चुनाव की तिथि घोषित नहीं। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!