Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, बीस दिनों हत्या की तीसरी वारदात, पुलिस के लिए बनी गंभीर चुनौती

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
राजधानी डिल्ली से सटे नोएडा से मे एक प्रेम प्रसंग के एक मामले ने खूनी मोड़ ले लिया, जहां एक युवती को उसके पुरुष मित्र ने ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मामला थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 85 स्थित याकूबपुर का है। सूचना मौके पर पहुंची थाना फेज-2 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।सेंट्रल नोएडा के डीसीपी ने बताया, कि कृष्णा नामक व्यक्ति अपनी प्रेमिका के सेक्टर 85 स्थित याकूबपुर में स्थित किराए के कमरे में गया और वहीं पर इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। गोली लगने के बाद युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मौके पर पहुंची थाना फेज -2 पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी कृष्णा के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अभियुक्त सलाखों के पीछे होगा। प्रेम प्रसंग में हुई यह इस हत्या के साथ ही थाना फेज 2 क्षेत्र मे बीस दिनों के अंदर तीन हत्याएं हो चुकी है, 8 नवंबर को ई-रिक्शा चालक गोलू की हत्या,  पिछले सप्ताह एक किशोर की गला दबाकर की गई थी। पुलिस इन दोनों मामलों में हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन लगातार हो रही हत्याएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है… और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खडी कर रही हैं ?

Related posts

हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाली एक गैंग का पर्दाफाश दो महिलाओं समेत कुल 6 लोग पकड़े -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

नर्स की हत्या का किया खुलासा: आरोपित प्रेमी ने नर्स पर सगाई तोड़ने के लिए बनाया दबाव, नर्स के इनकार करने पर मार दी गोली।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध पर सख्त कार्रवाई – संदिग्ध बैंक शाखाओं की सूची तैयार, कार्रवाई शुरु: डीजीपी शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x