Athrav – Online News Portal
दिल्ली फरीदाबाद राजनीतिक

नई दिल्ली :राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने दी डॉ अनिल जैन को बधाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बीजेपी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन को उत्तरप्रदेश से भाजपा ने राज्यसभा भेजने की तैयारी कर ली है । डॉ अनिल जैन को बीजेपी द्वारा उत्तरप्रदेश से पार्टी प्रत्याशी बनाने के बाद हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी उनके निवास पर उन्हें बधाई देने पहुंचे। उन्होने डॉ अनिल जैन को गुलदस्ता भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होने कहा कि डॉ अनिल जैन का राजनीतिक सफर और व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायक है और उनके जैसा व्यक्तित्व ही देश के सर्वोच्च सदन में जाने का हकदार होता है। विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा में संगठन को मजबूत करने और सरकार का मार्गदर्शन करने में डॉ अनिल जैन की अहम भूमिका रही है इसीलिए उनके साथ ये हरियाणा के बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए भी खुशी के पल हैं। इस मौके पर बीजेपी नेता राजेश नागर भी विपुल गोयल के साथ मौजूद रहे और उन्होंने भी मिठाई खिलाकर डॉ अनिल जैन को शुभकामनाएं दी ।

Related posts

बीजेपी नेता बनीं सोनाली फोगाट ने मार्केटिंग कमेटी सचिव को चप्पल और थप्पड़ से की पिटाई, देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha

अलीनगर में अमित शाह की सफल रैली से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर , हजारों कार्यकर्ताओं सहित लाखों वोटरों के चेहरे खिले।

Ajit Sinha

अभी अभी: बाईपास रोड पर जबरदस्त सड़क हादसे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के दो कर्मचारियों की मौत।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x