Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: व्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया ने कोतवाली थाने के एसएचओ रामबीर का फूलो का गुच्छा देकर किया स्वागत ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया ने तिकोना पार्क स्थित कार्यालय पर कोतवाली थाना के एसएचओ रामबीर का फूलो का गुच्छा देकर स्वागत किया।तत्पश्चात प्रधान ने अपनी मौलिक समस्याओं के समाधान के लिए उनका ध्यान आकृष्ट किया। सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए एसएचओ. ने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करते हुए अपराध को पूरी तरह नियंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा।

किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या या परेशानी झेल रहे हैं तो हमें फोन पर संपर्क कर सूचना देने का सहयोग बनाए, ताकि पुलिस आप सभी की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर आपकी समस्याओं का समाधान कर सकें। व्यापार मंडल के उप-प्रधान सुधीर भाटिया ने कहा कि पुलिस प्रशासन और व्यापार मंडल दोनो साथ -साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रधान राजेश भाटिया के साथ उप- प्रधान सुधीर भाटिया, संयुक्त सचिव-गगन अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष-अजय अरोड़ा रिंकल भाटिया, विपिन भाटिया, संदीप भाटिया, प्रेम बब्बर, चुन्नीलाल खत्री, रविंद्र गुलाटी, बलजीत भाटिया, संदीप यादव, प्रदीप भाटिया व एसएचओ के साथ हेड कांस्टेबल-मनोज, हेड कांस्टेबल-अरविंद, सिपाही-शयम उपस्थित थे।

Related posts

हरियाणा: कोरोना संक्रमण के कारण वरिष्ठ जेजेपी नेता राज कुमार रिढाऊ का निधन

Ajit Sinha

नोएडा में कर्मचारियों ने की पुलिस की गाड़ी सहित कई गाड़ियों में की तोड़फोड़, लगाई आग, फरीदाबाद जबरदस्त प्रदर्शन रोड जाम -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

कपड़ा व्यापारी से व्हाट्सअप मैसेज कर 15 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x