Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

महेंद्रगढ़ : तेज रफ़्तार एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, बाप -बेटी व भांजी की घटना स्थल पर ही मौत,गुस्साए लोगों ने लगाया जाम।


विनीत पंसारी की रिपोर्ट
महेंद्रगढ़:महेंद्रगढ़-दादरी सड़क मार्ग पर गांव पालड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री व भांजी की मौत हो गई। घटना स्थल पर पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने विरोध जाम लगा दिया। वहीं हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक भी पलट गया व चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर, तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक संजय इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस का जवान था।
जिला चरखी दादरी के गांव गोकल निवासी 35 वर्षीय संजय 12 वर्षीय अपनी बेटी सलोनी व 13 वर्षीय भांजी तमन्ना के साथ बाइक पर सवार होकर बहलावा कलां अपनी बहन से मिलने के लिए जा रहा था। उनके पीछे-पीछे मृतक की पत्नी ममता भी अपने देवर के साथ दूसरी बाइक पर सवार होकर चल रही थी। अभी वे गांव पालड़ी बस स्टैंड के पास ही पहुंचे थे कि महेंद्रगढ़ से दादरी की तरफ जा रहे ट्रक ने सीधे ही बाइक सवारों को रौंद दिया जिससे मौके पर ही संजय, सलोनी व तमन्ना की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक भी हादसे के बाद पलट गया व चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
बस स्टैंड पर उपस्थित लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी व बचाव कार्य शुरू किया।
लेकिन घटना स्थल पर पुलिस लेट पहुंची। घटनास्थल पर गुस्साए लोगों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद ही जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने तुरंत पुलिस के पहुंचने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा-बुझाक र जाम खुलवाया।इसी दौरान थाना प्रभारी रमेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तीनों शवों को एंबुलेंस की सहायता से उपनागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के चाचा मुखत्यार सिंह की शिकायत पर ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

Related posts

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने देशभर से आए पहलवानों का हौसला बढ़ाया

Ajit Sinha

“हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ” द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” कार्यक्रम किकबॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मानव रचना में ‘INNOSKILL-2018’ का आयोजन, क्राब-स्वीडन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पेजे एमिलसन ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x