Athrav – Online News Portal
दिल्ली

नई दिल्ली :भारतीय एक्शन के बाद पकिस्तान पर सख्त अमेरिका, फ्रांस का मिला साथ कहा- खत्म करो अपनी जमीन से आतंकी ठिकाने

पुलवामा आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में घिरे पाकिस्तान की एक बार फिर किरकिरी हो रही है. भारत के द्वारा पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों पर एयरस्ट्राइक करने के बाद अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तान को लताड़ा है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने दो टूक शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान को उसकी जमीन पर पल रहे आतंकियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि भारत की ओर से लिए गए एक्शन के बाद विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों से बात की. उन्होंने दोनों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखें.



अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को उसकी जमीन पर चल रहे आतंकी कैंपों को तुरंत खत्म करना चाहिए. अमेरिका ने अपील की है कि दोनों देश किसी तरह की सैन्य कार्रवाई ना करें और शांति बरतें.बता दें कि इससे पहले भी कई बार अमेरिका पाकिस्तान को चेता चुका है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद पर भी रोक लग चुकी है. लेकिन पाकिस्तान सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है.

भारत के द्वारा की गई एयरस्ट्राइक को दुनिया के कई देशों का साथ मिला है, अमेरिका से पहले फ्रांस भी भारत के साथ खड़ा है. मंगलवार को ही फ्रांस ने कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस भारत के साथ खड़ा है, आतंकवादियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और उनका सहयोग करने वालों की जड़ें काट देनी चाहिए.गौरतलब है कि मंगलवार जैसे ही भारत ने एयरस्ट्राइक की बात देश को बताई, तभी विदेश मंत्रालय की ओर से कई देशों के राजदूतों को बुला इस एक्शन की जानकारी दी गई थी. मंगलवार को ही विदेश मंत्रालय ने अमेरिका, रूस, चीन, ऑस्ट्रेलिया समेत बड़े देशों को एयरस्ट्राइक के बारे में बताया.



Related posts

दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने दो एएसआई शीश मणि पांडे और एएसआई विक्रम को भी श्रद्धांजलि दी।

Ajit Sinha

रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान में दिल्ली के लोगों की भागीदारी बढ़ रही है- गोपाल राय

Ajit Sinha

अंतर्राष्ट्रीय कूरियर मार्ग के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका में एनआरएक्स/साइकोट्रोपिक दवाओं के अवैध निर्यात में शामिल गिरोह का भंडाफोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x