Athrav – Online News Portal
कश्मीर जम्मू राष्ट्रीय

कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है और सुरक्षाबलों ने अब तक जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को मार गिराया है.

पुलवामा पर आतंकी हमले के 13वें दिन भारत की ओर से बड़ी कार्रवाई किए जाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और उसकी ओर से सीमापार पर लगातार फायरिंग की जा रही है. बालाकोट में एयरस्ट्राइक के एक दिन बाद बुधवार को कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है और सुरक्षाबलों ने अब तक जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को मार गिराया है. माना जा रहा है कि वहां के रिहायशी मकान में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं. क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सेना की 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी ने संयुक्त अभियान शुरू किया.जम्मू-कश्मीर के शोपियां के मामंडर में आतंकियों के साथ सीआरपीएफ, सेना और राज्य पुलिस ने आज सुबह 4.20 बजे एनकाउंटर शुरू किया. सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुंछ और राजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) से 5 किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले सभी स्कूल एतिहातन बंद कर दिए गए हैं. इन इलाकों में सीमापार फायरिंग हो रही है.मंजकोट पुंछ, नौशेरा राजौरी, अखनूर और स्यालकोट सेक्टरों में सीमापार से फायरिंग और मोर्टार छोड़े गए.

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मामंडर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच लगातार फायरिंग की जा रही है. 2-3 आतंकियों ने क्षेत्र के मामंडर में एक घर में धावा बोल दिया और वहीं पर छिपे हुए हैं, साथ ही लगातार फायरिंग भी कर रहे हैं. एनकाउंटर को देखते हुए क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई है. फिलहाल फायरिंग रूक गई है और वहां पर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है.

 

Related posts

23 मई को पीएम मोदी पाली गांव से साधेंगे दक्षिणी हरियाणा, 22 मई को राजनाथ सिंह और नितिन गड़करी भरेंगे हुंकार

Ajit Sinha

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को अमेठी , उत्तर प्रदेश से सीधा लाइव सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

राहुल गांधी ने आज तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करते हुए क्या कहा, सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x