Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

केजरीवाल सरकार के संस्कार आश्रम के छात्रावास में नए बैच के छात्र और छात्राओं का अक्टूबर से होगा प्रवेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आज दिल्ली सचिवालय में एससी-एसटी और ओबीसी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम में बने छात्रावास के नवीनीकरण के काम की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि नवीनीकरण का काम जल्द पूरा किया जाए। जिससे कि अक्टूबर माह से छात्रावास में नए बैच के छात्र और छात्राओं के लिए प्रवेश शुरू किया जा सके। इस दौरान एससी-एसटी और ओबीसी विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बैठक के दौरान छात्रावास के नवीनीकरण के काम के साथ-साथ वहां पेड़ पौधे लगाने का भी आदेश दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बारिश का मौसम चल रहा है, ऐसे में वहां ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए जाएं। इससे की छात्रावास में रहने वाले बच्चों को स्वच्छ वातावरण मिले। वहीं कैबिनेट मंत्री ने छात्रावास के बाउंड्री वॉल के पास किए गए अवैध कब्जे को भी खाली कराने का आदेश दिया।

मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कोविड-19 के बाद से छात्रावास में इस साल नए बैच के बच्चे आएंगे। इसके लिए छात्रावास में बेहतरीन सुविधा मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। नवीनीकरण का काम सितंबर महीने में पूरा हो जाएगा। छात्रावास में अक्टूबर से नए सेशन के छात्र और छात्राओं के प्रवेश होंगे। दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सभी वर्ग के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा मुहैया करा रही है। जिसका परिणाम है कि आज दिल्ली के गरीब परिवार के बच्चे भी आईआईटी जैसी परीक्षाओं में अव्वल आ रहे हैं। दिल्लीवासियों को बेहतर और अच्छी सुविधा देने के लिए केजरीवाल सरकार प्रतिबद्ध है।

Related posts

दिल्ली में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार दुकान में घुसी, कई लोग हुए घायल -लाइव फुटेज देखे।

Ajit Sinha

कांग्रेस की मांग- आरएसएस-एबीवीपी को शिक्षण संस्थाओं में किया जाए प्रतिबंधित

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा, सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x