Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के ‘हरियाली पर्व’ में शामिल हुए हरियाणा के राज्यपाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा मनाए जा रहे हरियाली पर्व में हिस्सा लिया और विश्वविद्यालय परिसर में बरगद का पौधा लगाया। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय द्वारा जुलाई और अगस्त के महीने को ‘हरियाली पर्व’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्तियों को पौधारोपण अभियान में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बुधवार को फरीदाबाद के सेक्टर- 88 में माता अमृतानंदमयी अम्मा मठ द्वारा स्थापित अमृता अस्पताल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए फरीदाबाद में थे। इस अवसर पर बोलते हुए दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों और संकाय सदस्यों से प्रकृति के पोषण और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने पर्यावरण के मुद्दों पर जन-जागरूकता के लिए विश्वविद्यालय द्वारा की गई पहल की सराहना की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एस.के. तोमर, कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग, वरिष्ठ फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्य, जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

कुलपति प्रो. तोमर ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि विश्वविद्यालय छात्रों के लिए पाठ्यक्रम के दौरान पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने को अनिवार्य बनाने की योजना पर काम कर रहा है, जिसमें छात्रों को उनके द्वारा रोपित और विकास पौधे के प्रमाण के रूप में उसकी जियोटैग तस्वीर एक रिपोर्ट के साथ जमा करनी होगी। इस पहल के माध्यम से विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाना है। प्रो. तोमर ने कुलाधिपति को विश्वविद्यालय में शैक्षणिक विकास और ढांचागत विकास का भी संक्षिप्त ब्यौरा दिया। इससे पहले, दत्तात्रेय का विश्वविद्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राज्यपाल को विश्वविद्यालय परिसर में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Related posts

एसीबी ने आज फरीदाबाद व पलवल सहित 22 जिलों में की छापेमारी,करोड़ों की रिश्वत खोरी के नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश।

Ajit Sinha

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आज लिया ऐतिहासिक फैसला-जरूर पढ़ें

Ajit Sinha

हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया 13 व 14 मार्च फरीदाबाद में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x