फरीदाबाद: किसानों को मार्केट फोर्सेज पर नहीं छोड़ सकते : प्रोफेसर सचिन कुमार शर्मा
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत के किसानों की आमदनी कम होने का कारण भारतीय किसानों की लैंड होल्डिंग साइज एक हेक्टेयर के आसपास होना है जबकि विकसित देश अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की तुलना में बहुत ही कम है यह बात दिल्ली स्थित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के सह-आचार्य प्रोफ़ेसर सचिन कुमार शर्मा ने फ़रीदाबाद पंचनद शोध केंद्र द्वारा आयोजित ‘कृषि के भविष्य पर विश्व व्यापार संगठन और भारत की चिंता’ नामक ई-संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञ के रूप में कही उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका मेंकिसानों का लैंड होल्डिंग साइज 180 हेक्टेयर के आसपास है वही ऑस्ट्रेलिया में 4000 हेक्टेयर के आसपास है जिस कारण भारत का किसान इन देशों के किसानों के उत्पाद का मुकाबला नहीं कर पा रहा है और उसकी फसल का उत्पादन मूल्य बढ़ता जा रहा है फलस्वरूप वह अक्सर घाटे में अपनी फसल बेचने को मजबूर हो जाता है। ऐसे में सरकारी मदद से वह अपनी आमदनी सुरक्षित कर पाता है। जिस कारण भारत अक्सर विश्व व्यापार संगठन में इन विकसित देशों के निशाने पर रहता है मुख्य वक्ताप्रोफेसर सचिन शर्मा ने आगे कहा कि भारत के किसानों के आर्थिक पिछड़ेपन का एक अन्य कारण उनकी फसल का उन्हें मूल्य नहीं मिलना है। कभी-कभी जब उनकी फसल ज्यादा अच्छी हो जाती है तो वे अपनी फसल का मार्केटिंग नहीं कर पाते हैं और उनको प्राइस फ्लकचुएशन से दो-चार होना पड़ता है। परेशान किसान फसल का अच्छा उत्पादन होने के बावजूद फसल को सड़कों पर फेंक देता हैं। ऐसे में सरकार की ज़िम्मेदारी हो भी बढ़ जाती है प्रोफेसर शर्मा ने कहा कि हर देश स्थिति के अनुसार अपने किसानों की आमदनी को सुरक्षित करने के लिए पॉलिसी बनता है अब वह चाहे अमेरिका हो या यूरोप हो या फिर पाकिस्तान हो या बांग्लादेश हो या फिर अफ्रीकन देश या भारत । कोई भी देश अपने किसानों को मार्केट फोर्सेज पर नहीं छोड़ सकता है और उनको सुरक्षित करने के लिए कोई ना कोई सपोर्ट सिस्टम किसानों को देते हैं। देखिए वर्तमान भारत...

