Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने फरीदाबाद नगर निगम हुए 200 करोड़ के घोटाले के मामले में 4 और आरोपितों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा स्टेट विजिलेंस, फरीदाबाद की टीम ने बुधवार की रात को फरीदाबाद नगर निगम में हुए 200 करोड़ रूपए घोटाले के मामले में 4 और अधिकारी एंव कर्मचारियों को अलग -अलग स्थानों से अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम सीनियर ऑडिट रहे हरगु दयाल, दीपक थापर, विशाल शर्मा व सतीश कुमार हैं। इससे पहले विजिलेंस ने फरीदाबाद नगर निगम में ठेकेदार रहे सतवीर, चीफ इंजीनियर डीआर भास्कर सहित तीन लोगों को अरेस्ट किए जा चुके हैं,इनमें से कई आरोपितों को कोर्ट से जमानत भी मिल चुकी हैं।

बिना काम किए हुए लगभग 200 करोड़ रूपए भुगतान किए जाने का सनसनीखेज मामला उजागर फरीदाबाद एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा में जोरशोर से उठाया था। इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस घोटाले की जांच हरियाणा स्टेट विजिलेंस , फरीदाबाद को सौप दी थी। अब इस घोटाले में विजीलैंस की टीम ने कुल 7 अधिकारीयों को अरेस्ट कर चुकी हैं। इसमें दो महिला आईएएस अधिकारियों सहित चार आईएएस के नाम भी शामिल हैं। इसमें सीएम मनोहर लाल ने आईएएस अधिकारियों से पूछताछ की अनुमति दे दी हैं। अब इनसे पूछताछ कब होगी, इन्हें जेल में कब डाला जाएगा। इसका इंतजार शहर भर के लोग बेसब्री से कर रहे हैं।      

Related posts

फरीदाबाद में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर होगी पूर्णतया रोक:डीसी जितेन्द्र यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने एसडीओ सहित मैनेजमेंट के खिलाफ लगाए जोरदार नारे

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दिवाली मेले की हुई शुरुआत, डीपी भरद्वाज ने किया शुभारंभ।

Ajit Sinha
2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x