Athrav – Online News Portal
गुडगाँव दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, बेटे जयंत ने ट्वीट कर दी जानकारी

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है. पार्टी के नेता और उनके बेटे जयंत चौधरी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘चौधरी साहब नहीं रहे’.आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे. इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था. मंगलवार रात अजित सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था.


समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पार्टी की ओर से कहा गया, ‘राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष,पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी का निधन हो गया, अत्यंत दुखद! आपका यूं अचानक चले जाना किसानों के संघर्ष और भारतीय राजनीति में कभी ना भरने वाली जगह छोड़ गया है. शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान. भावभीनी श्रद्धांजलि! चौधरी अजित सिंह के परिवार की ओर से अपील की गई है कि लोगों से अपील की कि वो लोग कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए शोक संवेदना जताएं,ताकि सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. जयंत चौधरी ने कहा, ‘हमारा देश भयावह महामारी से गुजर रहा है।

इसलिए मेरा उन सभी से अनुरोध है जो उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने को इच्छुक हैं, कृप्या अपने घरों में रहें. हम सभी सुरक्षा नियमों का अनुपालन करें ताकि हम खुद और आसपास के सभी लोग स्वस्थ और सुरक्षित रहें. यह चौधरी साहब के प्रति बेहतरीन सम्मान होगा और साथ-साथ कोरोना योद्धाओं के लिए भी, जो दिन रात हमारी रक्षा के लिए काम कर रहे हैं.’परिवार की ओर से जारी बयान में जयंत चौधरी ने कहा, ‘हम उन सभी परिवारों को सांत्वना देने के लिए प्रार्थना करते हैं जो इस क्रूर बीमारी से प्रभावित हुए हैं.’

Related posts

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जानें- एक एपिसोड की कितनी फीस लेते हैं जेठालाल और चंपकलाल।

Ajit Sinha

नशीली दवाओं, साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई एंव फर्जी कॉल के खिलाफ स्कूलों में सामान्य सुरक्षा की लड़ाई में एक शानदार सफलता।

Ajit Sinha

जिला परिषद और क्षेत्र पंचायत के नतीजों को हम प्रजातांत्रिक तरीके से देखें, तो ये पहला चरण है-जे पी नड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x