Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

शी के साथ बातचीत में ट्रंप ने ‘एक चीन’ की नीति पर जताई सहमति

सवांददाता, वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ बातचीत के दौरान यू-टर्न लेते हुए दशकों पुरानी ‘एक चीन’ नीति का सम्मान करने पर सहमति जताई है। ट्रंप और शी की फोन पर हुई बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और राष्ट्रपति ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी के अनुरोध पर ‘एक चीन’ की नीति का सम्मान करने पर राजी हो गए।’’ चीनी सरकारी मीडिया की खबर के अनुसार, शी ने ट्रंप की ओर से एक चीन नीति को दी गई मंजूरी की सराहना की है। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका और चीन के प्रतिनिधि आपसी हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत और चर्चा करेंगे।

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति शी के बीच फोन पर हुई बातचीत बेहद सौहार्दपूर्ण थी और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं।’’ व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों ने एक-दूसरे को अपने-अपने देश आने का न्योता भी दिया। दोनों नेताओं के बीच चली ‘‘लंबी बातचीत’’ के बारे में व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप और शी बेहद सफल नतीजों वाली आगामी बातचीत का इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने आज केंद्रीय मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा , लाइव सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया।

Ajit Sinha

Armand Douglas “Armie” Hammer

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x