Athrav – Online News Portal
मनोरंजन मुंबई

मुंबई: देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी की रिसेप्शन पार्टी हैं जिसमें देश -दुनिया के बड़े सितारे फिर से नजर आएंगे।

मुंबई: देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की मुंबई में शादी हो चुकी है. शादी में हर क्षेत्र के दिग्गज पहुंचे हैं.शादी में रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने जमकर डांस किया. शादी मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में हो चुकी हैं . शादी में देश और दुनिया से कई दिग्गज पहुंचे हैं. इसमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगोड़ा, संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव बान की मून प्रमुख हैं.आज उनके बेटे आकाश अम्बानी की शादी की रिसेप्शन पार्टी हैं जिसमें देश -दुनिया के बड़े सितारे फिर से नजर आएंगे।



बिजनेस की दुनिया से गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, टाटा सन्स के चेयरमैन रतन टाटा, स्टील कंपनी के मालिक लक्ष्मी मित्तल शादी में पहुंचे . वहीं, बॉलीवुड स्टार की बात करें तो आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ शादी में पहुंचे. महानायक अमिताभ बच्चन, गौरी खान के साथ शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर और उनकी वाइफ अंजलि, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय के साथ अभिषेक बच्चन, अयान मुखर्जी, करण जौहर अब तक शादी में पहुंचे. शादी होने के बाद 11 मार्च को दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन होगा. शादी से पहले भी कई समारोह आयोजित किए गए. सात मार्च को गरीबों के बीच अन्न सेवा की गई. इस दौरान दो हजार से अधिक बच्चों को खाना खिलाया गया.मुकेश अंबानी ने अपने बेटे आकाश की शादी में एक और अनूठा काम किया है. उन्होंने मुंबई में तैनात 50 हजार पुलिसवालों को मिठाई का डिब्बा भेजा है.

Related posts

भारत और चीन दोनों ही देश सीमा पर चल रही खींचतान पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जानने के लिए पढ़े।

Ajit Sinha

अनोखे फैशन शो में मॉडल्स ने बिखेरी ग्रामीण विकास और वनवासी गहनों की चमक

Ajit Sinha

फरीदबाद लेडीज क्लब द्वारा आज एस.के क्राउन बैंक्वेट में प्री करवा चौथ एवं डांडिया समारोह आयोजित किया गया 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x