Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

हरित भारत की ओर अग्रसर: गुरुग्राम में आयोजित होगा इंडिया सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2025, शुभारम्भ आज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सहयोग एवं अंतर्राष्ट्रीय सर्कुलर इकोनॉमी परिषद (आइसीसीई) के तत्वावधान में आज 30 व 31 जुलाई को गुरुग्राम में इंडिया सर्कुलर इकोनॉमी फोरम के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। हरित विकास पर सार्थक चर्चा के उद्देश्य से उद्योग विहार स्थित रेडिसन होटल में आयोजित होने वाले उपरोक्त  फोरम का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को हरियाणा ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह तथा एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक चंद्रशेखर विशेष रूप से संबोधित करेंगे।

आइसीसीई की प्रबंध निदेशक, शालिनी गोयल भल्ला ने इस संस्करण के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि संस्करण में  इस वर्ष का विषय वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं, यूरोपीय संघ के अपशिष्ट नियमों और विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व मानदंडों से उत्पन्न दबावों का सीधा समाधान प्रस्तुत करता है। हम एक ऐसा मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो भारत में सर्कुलर इकोनॉमी के सिद्धांतों को वास्तविकता में बदल सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञ वक्ता, उद्योग, सरकारी एजेंसियां, दूतावास और अंतर्राष्ट्रीय संगठन भाग लेंगे। वे वैश्विक नीति प्रभाव, जोखिम न्यूनीकरण रणनीतियाँ, सफल प्रौद्योगिकियाँ, तथा चक्रीय भविष्य के लिए सहयोगी ढाँचे जैसे विषयों पर विचार साझा करेंगे।

Related posts

पार्किंग व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए डीसी अजय कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में जीएमडीए की 11वीं बैठक आयोजित

Ajit Sinha

सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 2050 करोड़ से अधिक के कॉन्ट्रैक्ट और वस्तुओं की खरीद को मिली मंजूरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x