Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पाँच बच्चों की माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दूसरे पति की हत्या की, आरोपी महिला, प्रेमी समेत 4 लोगो को किया अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो लेकिन उसके गुनाह से एक न एक पर्दा जरुर उठता है और  सजा भी मिलती है। नोएडा के कोतवाली फेज-2 में ईट से वार करके हुई व्यक्ति की हत्या मे मामले पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या में शामिल उसकी पत्नी और प्रेमी समेत चार लोगो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के गिरफ्त में खड़ी सुशीला ने अपने प्रेमी मनोज उसके सगे भाई आकाश व रिश्तेदार राजेश के साथ मिला अपने पति की हत्या करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए एक ऐसा जाल बुना की उसमें फंसकर कई जिंदगियां तबाह हो गई। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकुर अग्रवाल ने बताया कि ककराला गांव में रहने वाले संतराम की छह मई की रात उनके घर पर हत्या कर दी गई थी। पत्नी ने शोर मचाया था कि अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल कर उसके पति की हत्या की है। मृतक के भाई लालू निवासी शाहजहांपुर की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही थी। तफ़तीश में सामने आया कि मृतक की पत्नी सुशीला ने अपने प्रेमी मनोज के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 20 वर्ष पहले सुशीला जो कि पहले से पांच बच्चों की मां थी, उसका संतराम के  साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। सुशीला अपने पहले पति लालाराम को छोड़कर अपने बच्चों सहित संतराम के साथ नोएडा चली आई थी। दोनों शादी के बाद वह ककराला गांव में आकर किराए के मकान में रहने लगे। सुशीला का मन जल्द ही भर गया, संतराम अक्सर उसके साथ मारपीट करता था जिसके कारण सुशीला उससे छुटकारा पाना चाहती थी । ऐसे में उसे मनोज का सहारा मिला जो कुछ पहले दिन पहले सुशीला के उसके पड़ोस में रहने आया था।  27 वर्षीय मनोज से सुशीला के अवैध संबंध बन गए थे। इसके बाद से सुशीला ने मनोज के साथ पति की हत्या की योजना बनाई। मनोज ने अपने सगे भाई आकाश व रिश्तेदार राजेश को संतराम की हत्या के लिए योजना में शामिल किया। घटना के दिन तीनों ने संतराम के घर का दरवाजा खटखटाया। योजना के मुताबिक सुशीला ने दरवाजा खोला। सभी ने उसकी पहले जमकर पिटाई की फिर बाद में ईट से सिर पर वार करके हत्या कर दी।अपने पति के हत्या के मामले में पुलिस को गुमराह करने के लिए एक ऐसी कहानी रची की अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोलकर उसके पति की हत्या की है। थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा हत्या की घटना का खुलासा करते हुए सुशीला पत्नी सन्तराम, राजेश,मनोज और आकाश  को थाना क्षेत्र के बीपीएल कट दादरी रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

रियल एस्टेट पार्टनर ने धोखे से रिश्तेदारों के 15 बैंक खातों में 1 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपए ट्रांसफर कर, गबन, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कुणाल भड़ाना को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारी गई थी, में पांच आरोपित पकड़े गए-वीडियो देखें

Ajit Sinha

गुरु द्रोण मेले में हुड़दंग मचा रहे युवकों पर पुलिस ने जमकर बरसाई लाठियां किया सरेआम इलाज-देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x