Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

मोदी सरकार के नौ साल पर चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत मीडिया और सोशल मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान शुरू करने से एक दिन पहले भाजपा ने प्रदेश की मीडिया और सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम रखा। जिसमें केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को समझाया,तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह   आदि नेताओं ने मीडिया और सोशल मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि नौ साल में किस तरह देश आगे बढ़ा है। भाजपा ने सभी से आग्रह किया कि वे भी मोदी सरकार की देश को गौरवान्वित करने वाली और कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने में सहयोगी बने।

दो चरणों में रखे गए इस संवाद कार्यक्रम में सभी नेताओं ने मीडिया और सोशल मीडिया कर्मियों के साथ बैठकर लंच करते समय मोदी सरकार की योजनाओं पर चर्चा भी की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, प्रभारी बिप्लब देब, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह और संपर्क अभियान की प्रभारी रेखा गुप्ता, संयोजक मोहनलाल, महामंत्री पवन सैनी, डॉक्टर संजय शर्मा सहित सभी नेताओं ने पत्रकारों के साथ बैठकर लगभग घंटे भर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।राजीव चंद्रशेखर ने प्रजेंटेशन के जरिए केंद्र सरकार के कार्यों को समझाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का 9 साल का शासन ‘सेवा, सुशासन’ और गरीब कल्याण पर केंद्रित रहा है। बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ, सुरक्षा और पूरी तरह से भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस रहा है। इन नौ सालों में मोदी सरकार के अथक प्रयास और परिश्रम की बदौलत भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है।  केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को चंडीगढ़ में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मीडिया से संवाद कार्यक्रम के दौरान आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार की रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 9 सालों को बेमिसाल उपलब्धियों से भरा हुआ बताया। इस मौके पर मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के संपादक मौजूद रहे।मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लेने के साथ ही सबसे पहला काम दूषित राजनीति को बदलने का किया और राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। देश में डिजिटल क्रांति लाकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कराड़ों पक्के मकान और शौचालय बनाकर गरीबों को दिए। मोदी सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए गरीब, शोषित और वंचित लोगों के लिए सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया है।  राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि इन नौ सालों में भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है।  मुख्यमंत्री मनोहर  लाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 9 सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और स्वाभिमान के सिद्धांत पर काम किया है। देश के बच्चे संस्कारवान बनें और अपनी उर्जा को देश के हित में लगाए इसके लिए मोदी सरकार ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी को लागू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच आधुनिकता के साथ-साथ प्राचीन विरासत को भी साथ लेकर चलने की है। उन्होंने कहा कि हमें आधुनिकता के साथ भी गति बढ़ाकर रखनी है और अपनी विरासत को भी संभालना है।चुनौति विषय पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि चुनौतियां जब-जब भी आई उसको देश हित में अवसर के रूप में बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करके दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभावशाली व्यक्तित्व ही है जो चुनौति को भी चुनौति देकर देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाकर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अमृत काल में देश को विकसित करने का जो संकल्प लिया है वह आजादी के 100 साल पूरे होने पर उसे  हम प्राप्त कर लेंगे और भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने होगा। उन्होंने कहा कि 9 सालों में पीएम मोदी ने दुनिया को बता दिया है कि हम भारत की वसुधैव कुटुम्बकम आधारित विकासपरक सोच पर्यावरण आधारित जीवन शैली एवं विकास गतिविधियां आदि में भारत की क्षमताओं तथा गौरवशाली परंपरा, संस्कृति को वैश्विक स्वर प्रदान कर सकते हैं।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर बोलते हुए कहा कि विभिन्नताओं के साथ-साथ भी भारत एक है। देश भर के लोगों में हमेशा राष्ट्र की एक स्पष्ट अवधारणा रही है और एक देश के रूप में हजारों वर्षों से यह ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को दर्शाती है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: निजी अस्पताल का चिकित्सक डॉ. विशाल मलिक दो लाख रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने कर्मचारियों से इस संकट की घड़ी में किसी तरह की हड़ताल या धरने प्रदर्शन न करने की अपील की।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x