Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

जब तक अपने दुश्मन का कत्ल कर पाता, उससे पहले ही दुश्मन दो दोस्तों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी -अरेस्ट।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के करीबी के बीच उत्पन्न हुई रंजिश, खून खराबा में तब्दील हो गया, जब तक एक पक्ष के लोग अपने दुश्मन की हत्या बनाए गए  योजना के तहत अंजाम दे पाता, इससे पहले ही दूसरे पक्ष के दो आरोपित जो आपस में अच्छे दोस्त हैं, ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी,और वारदात के बाद से फरार चल रहे थे, अब दिल्ली पुलिस की पूर्वी रेंज –II, अपराध शाखा की टीम ने वांछित आरोपित को अरेस्ट कर लिया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम संजू, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम भलस्वा, दिल्ली और संदीप पंवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली।        

विशेष डीसीपी रविंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बिजेंद्र यादव उर्फ बबली सामाजिक समारोह में शामिल होने मीठा कुआँ, ग्राम भलस्वा, दिल्ली के पास आया था जहाँ उसे गोली मार दी गई  थी। इसके बाद आरोपी व्यक्ति मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार चल रहे थे। तदनुसार, एफआईआर नंबर – 445/2023, भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 व 25/27 शस्त्र अधिनियम, थाना जहांगीरपुरी, दिल्ली दर्ज की गई  थी।यादव का कहना हैं कि प्रधान सिपाही अमरजीत को गुप्त सूचना मिली थी कि जहांगीरपुरी हत्याकांड के वांछित आरोपित  आई.एस.बी.टी.,कश्मीरी गेट आएंगे। अगर समय पर जाल बिछाया जाए  तो आरोपित  शख्स को पकड़ा जा सकता है। तदानुसार,उपायुक्त सतीश कुमार और संयुक्त आयुक्त एस.डी.मिश्रा द्वारा सहायक आयुक्त राज कुमार साहा की देख रेख में निरीक्षक उमेश सती के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. जिसमे सहायक उप निरीक्षक रहीसुद्दीन, सहायक उप निरीक्षक लुकमान, सहायक उप निरीक्षक अरविंद, सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार, प्रधान सिपाही अमरजीत, प्रधान सिपाही परीक्षित और प्रधान सिपाही विकास शामिल थे.आरोपित शख्स  का पता लगाने के लिए स्थानीय और तकनीकी मदद ली गई व आईएसबीटी, कश्मीरी गेट के पास जाल बिछाया गया व दोनों आरोपितों  को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद उनकी पहचान संजू, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम भलस्वा, दिल्ली और संदीप पंवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी जहाँगीर पुरी, दिल्ली के रूप में हुई। दोनों आरोपितों ने थाना जहांगीरपुरी, दिल्ली के हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है।
उनका कहना हैं कि मृतक बिजेंद्र यादव और आरोपित संजू यादव के बीच प्रतिद्वंद्विता डेढ़ साल पहले शुरू हुई जब मृतक के भाई राहुल यादव उर्फ़ डीपी ने आरोपी संजू के साथ पार्किंग के लिए झगड़ा किया। आरोपित  संजू यादव ने बिजेंद्र यादव से इस घटना के बारे में शिकायत की लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद राहुल यादव ने संजू यादव को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी और धमकी दी। यह विवाद दिल्ली नगर निगम में पार्षद के चुनाव के दौरान और बढ़ गया। आरोपित संजू यादव के भाई को आम आदमी पार्टी से टिकट मिला और वह चुनाव जीत गया। वहीं मृतक के भाई को भी कांग्रेस पार्टी से टिकट मिला था, लेकिन वह चुनाव हार गया। चुनाव के दौरान मृतक बिजेंद्र यादव ने आरोपित संजू यादव को धमकाने की कोशिश भी की थी।इसी बीच आरोपित संजू यादव को अपने सूत्रों से पता चला कि मृतक बिजेंद्र यादव उसे व संदीप पंवार को खत्म करने की योजना बना रहा है। आरोपित  संजू यादव और आरोपित  संदीप पंवार अच्छे दोस्त है और उनका जहांगीरपुरी में वाटर प्लांट सप्लाई का बिजनेस है। इसके बाद उन्होंने बिजेंद्र यादव को खत्म करने का फैसला किया।
सुलझाया गया मामला:
1.प्राथमिकी संख्या 445/2023, दिनांक 22.05.2023, धारा 302/34 भारतीय दंड संहिता व 25/27 शस्त्र अधिनियम, थाना जहांगीरपुरी, दिल्ली।
आरोपी व्यक्ति की प्रोफाइल:
1. आरोपित संजू, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम भलस्वा, दिल्ली का रहने वाला है व स्नातक है। इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए उसने दिल्ली के थाना जहांगीरपुरी हत्याकांड में शामिल आरोपित  संदीप पंवार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
2. आरोपित संदीप पंवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी जहांगीर पुरी, दिल्ली ने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। वह व आरोपित संजू साझेदारी में के-ब्लॉक जहांगीरपुरी में वाटर प्लांट चलाते हैं ।

 

Related posts

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार के नाम का किया एलान

Ajit Sinha

प्राइवेट स्कूल अभिभावकों से लाँकडाउन में मासिक ट्यूशन फीस के अतिरिक्त कोई अन्य शुल्क नहीं ले सकते: मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x