Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

डॉक्टर के घर में अकेली नाबालिग लड़की की हत्या कर, बदमाशों ने की 25 लाख की लूट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : नोएडा सेंट्रल जोन के थाना ईकोटेक-3 में एक डॉक्टर के घर में घुसकर बदमाशों ने घर में रखें हुए 25 लाख रुपए लूट लिए और विरोध करने पर 14 साल की बच्ची की चुन्नी से गला घोट कर हत्या कर दी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने परिवार वालों के शंक जाहिर किये जाने पर एक परिचित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से भी जांच की जा रही है ,

नोएडा के सेक्टर- 147 में स्थित सरस्वती एनक्लेव में इसी मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया, और 14 साल की नाबालिग की हत्या कर 25 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया. नोएडा सेंट्रल ज़ोन के डीसीपी अनिल यादव ने बताया कि डॉक्टर सुदर्शन बैरागी सरस्वती एनक्लेव में रहते है, जो सेक्टर 93 के गेझा गांव में अनुष्का नाम से पॉलीक्लिनिक चलाते हैं. डीसीपी अनिल यादव ने बताया कि डॉक्टर सुदर्शन आज अपनी 14 वर्षीय बेटी शिल्पी को घर पर अकेला छोड़ कर, अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सुबह क्लीनिक पर  गए थे। जब 1:30 बजे के करीब वापस लौटे तो पाया, कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है और शिल्पी बेड पर पड़ी हुई थी और उसके गली में चुन्नी फंसी हुई थी और उसके मुंह से हल्का-सा ब्लड आ रहा है. उन्होंने तत्काल शिल्पी को सेक्टर 142 स्थित फिलिक्स हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।डीसीपी ने बताया कि डॉक्टर सुदर्शन उनके घर में रखा हुआ लगभग 25 लाख रुपए भी गायब है, जो उन्हे एक प्लॉट की बेचने के बाद मिला था।  परिवार वालों का कहना था कि पैसे के बारे उनके परिवार के एक जानकार को पता था और वह उसके बारे और शिल्पी के अकेले घर में होने के बारे में पूछताछ कर रहा था. परिवार वालों के शक जाहिर करने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से भी जांच की जा रही है मामले जल्द ही खुलासा किया जाएगा

Related posts

भूपानी पुलिस ने हत्या के शक में श्मशान घाट से निकाला अधजला शव, हत्या का केस दर्ज

Ajit Sinha

सीएम फ्लाइंग और थाना उद्योग विहार की संयुक्त टीम ने फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश , 18 अरेस्ट।

Ajit Sinha

कुख्यात गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को फर्जी पासपोर्ट मुहैया कराने, जिस की मदद से विदेश भाग गया था, आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x