Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में ट्रैफिक जाम को लेकर भारी वाहनों की सुबह 7 से 11 व शाम 4 से रात्रि 9 बजे तक नो-एंट्री

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद- डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के दिशा- निर्देश पर यातायात पुलिस की तरफ से यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें फरीदाबाद में ट्रैफिक जाम को लेकर शहर में भारी वाहनों की पार्किंग को लेकर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए शहर में नो-एंट्री का समय निर्धारित किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस के द्वारा ट्रैफिक जाम को लेकर पीक आवर का समय सुनिश्चित किया गया है। जिसमें सुबह 7:00 से 11:00 व शाम 4:00 से रात्रि 9:00 बजे तक शहर में नो-एंट्री रहेगी। इसमें कुछ स्पेशल वाहनों को छूट दी गई है। जिसमें आवश्यक वस्तुओं जैसे फल, सब्जी, दूध, दवाई, फ्यूल इत्यादि ले जाने वाले वाहनों को आवागमन में मिलेगी छूट। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस के द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी वाहन चालक ध्यान दें और अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए एडवाइजरी के मुताबिक फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें। यातायात में किसी भी तरह की परेशानी के लिए 9582200138/0129-2225999 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद : एक वकील के नाती ने अपने 30 साल पुराने नौकर व उसके बेटे को चाकुओं से गोदा डाला, एक की हत्या, एक घायल ।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने होली से पूर्व किया ‘ऑपरेशन आक्रमण-21’ का आगाज़, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया सन्देश

Ajit Sinha

उद्योग व पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने हुड्डा के कार्यकारी अभियंता जोगीराम को किया सस्पेंड ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x