Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस ने किया शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 मोबाइल और लैपटॉप के साथ 2 शातिर चोरों को दबोचा।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस लगातार चलाए जा रहे अभियान में उस समय बड़ी सफलता मिली,  जब थाना सेक्टर-142 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो साप्ताहिक बाजारों और बस्तियों को निशाना बनाता था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।पुलिस के गिरफ्त मे खडे महेन्द्र और जुनैद उर्फ बिट्टू शातिर किस्म के चोर है.थाना सेक्टर-142 पुलिस की टीम दोनो को चेकिंग दौरान एफएनजी रोड के सर्विस रोड से गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी के 18 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद किया है.डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे साप्ताहिक बाजारों और बस्तियों की रेकी करते थे। वे अक्सर घरों की खुली खिड़कियों से मोबाइल और लैपटॉप पार कर देते थे। चोरी के इन सामानों को वे राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेच देते और प्राप्त पैसों को अपनी मौज-मस्ती पर खर्च करते थे। पुलिस ने अपराध के लिए इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी चोरी की निकली। यह स्कूटी इसी साल 16 जनवरी को एडवांट गेट के पास से चुराई गई थी।

Related posts

लड़की की शादी तय होने से नाराज लड़के ने लड़की की सरेराह गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मारी, गंभीर।

Ajit Sinha

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने वाली पत्नी व हत्या करने वाले साथी आरोपी अरेस्ट।

Ajit Sinha

दो लड़कों ने मामूली कहासुनी के चलते एक लड़के को चाकू से गोद कर मार डाला- दोनों आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x