अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नॉएडा: कोतवाली दादरी क्षेत्र से होकर गुजर रही ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर मिनी ट्रैवल बस पीछे से एक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैवल बस पलट गई जिससे बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए जिनका इलाज जिम्स अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतको के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर एक्सीडेंट के बाद हुई मिनी ट्रैवल बस की ये हालत बता रही है हादसा कितना भीषण रहा होगा।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि देर रात को मिनी ट्रैवल बस में सवार लोग जो कैंची धाम, नीम करोरी, रामनगर, उत्तराखंड से आ रहे थे,तभी पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रिठौरी , मायचा के पास गाड़ी को साइड में लगाते समय पीछे से एक अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने के कारण मिनी ट्रैवल बस पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई। सूचना मिलते दादरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, और घायलों जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने आठ साल प्रतीक और 31 वर्षीय देवेंद्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया।एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिनी ट्रैवल बस में सवार प्रियंक बड़जात्या, प्रकृत चौबे, रानी चौबे, रजनी नेहवाल, हर्ष पांडे, चौबे और ड्राइवर उमेद का इलाज चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

