Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नाबालिक लड़की से घर में घुसकर गलत काम करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: घर में अकेली लड़की देख व घर में घुस कर उसके साथ जबरन गलत काम करने के सनसनीखेज मामले में सदर बल्लभगढ़ की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह वारदात आरोपित ने गत 21 जुलाई को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपित का नाम  मोहम्मद आरजू (19) निवासी गांव सैदपुर जिला बेगूसराय बिहार हाल चंदावली, फरीदाबाद है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि गत 21 जुलाई को जब घर पर कोई नहीं था तो एक लडका उसके घर में घुसा और उसकी नाबालिक बेटी के साथ गलत काम किया। जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।और  मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने मोहम्मद आरजु (19) निवासी गांव सैदपुर जिला बेगूसराय बिहार हाल चंदावली, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि जब पीड़ित के घर पर कोई नहीं था तो आरोपित  मौका देख कर घर में घुसा और नाबालिक के साथ उसने गलत काम किया। आरोपित  को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने नकली शराब बनाने वाली कंपनी किया भंडाफोड़, भारी मात्रा नकली शराब बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सत्ता की लोभी कांग्रेस झूठ और फरेब की राजनीति से हथियाना चाहती है सत्ता : बड़ौली

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिचाई विभाग के तोडोफड़ दस्ते ने आज भारी पुलिस फाॅर्स के साए में नहर के किनारे बसी झुग्गियों पर जमकर चलाया बुल्डोजर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x