Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग 8 दुकानें जलकर हुई खाक, फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी क्षेत्र में बीती  रात एक फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि उसने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लगी भीषण आग में करोड़ों रुपए के सामान जलकर ख़ाक हो गई।  नोएडा सेंट्रल के बिसरख थाना अंतर्गत शाहबेरी क्षेत्र में  उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहाँ स्थित एक व्यस्त फर्नीचर मार्केट में अचानक आग लग गई। रात के करीब 10 बजकर 15 मिनट पर फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना मिली। मार्केट काफी संकरी होने के बावजूद, पुलिस, ट्रैफिक और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीमों ने बिना समय गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला। आग की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग स्टेशनों से फायर ब्रिगेड की लगभग 30 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।

चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में 6 विशेष टीमें बनाई गई, जिनकी पहली प्राथमिकता आग को आगे फैलने से रोकना था। फर्नीचर मार्केट होने के कारण वहाँ थिनर, सूखी लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्रियां मौजूद थीं, जिससे आग तेजी से भड़की। इस आग की चपेट में आने से लगभग 8 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि, फायर फाइटर्स की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आसपास की 15 से 20 दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।सीएफओ ने बताया कि हमें रात 10:15 बजे शाहबेरी के फर्नीचर मार्केट में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग एक प्लास्टिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और फर्नीचर मार्केट होने की वजह से तेजी से फैल गई। हमने तुरंत 6 टीमें बनाकर काम शुरू किया और मात्र 40 से 50 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग की टीमें नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं।

Related posts

गौकशी के फिराक में घूम रहे गैंगस्टर एक्ट में वांटेड 15-15 हजार इनामी चार बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha

प्रियंका बोलीं- मोदी-केजरीवाल खुद को ईमानदार बताते हैं, जबकि दोनों ईमानदार नहीं.

Ajit Sinha

दो एनकाउंटर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x