Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भसीन परिवार के सदस्यों ने आज गद्दा भेंट कर फरीदाबाद से बीजेपी प्रत्याशी विपुल गोयल को दिया अपना समर्थन-वीडियो देखें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भसीन परिवार एंव भसीन एस्टेट एंव कंस्ट्रक्शन द्वारा आज मंगलवार को सेक्टर -10 स्थित एक बैंकेट हॉल में सुबह 10 बजे एक शानदार जनसभा आयोजित की गई, जिसमें फरीदाबाद विधानसभा -89 से लोकप्रिय बीजेपी प्रत्याशी विपुल गोयल ने शिरकत की। जहां अवनीश भसीन, राजीव भसीन, फीवा के पूर्व प्रधान बलजीत कोशिश,हंस आहूजा, फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता, उमा शंकर गर्ग, बीजेपी नेता मूलचंद मित्तल सहित सैकड़ों लोगों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया, और उन्हें भसीन परिवार ने गद्दा भेंट कर सम्मानित किया। और उन्हें अपना समर्थन देने का ऐलान किया।

बीजेपी प्रत्याशी विपुल गोयल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वह भसीन परिवार का दिन से धन्यवाद करते है, जिन्होंने अपना समर्थन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 5 अक्टूबर 2024 को जमकर मतदान वोट करें, और अपने परिचितों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के प्रलोभन वाले जाल में मतदाता न फंसे, क्यूंकि कांग्रेस ने झूठ बोल- बोल कर सत्ता तो हासिल कर ली, पर इसका फायदा वहां की जनता को नहीं मिला। और कांग्रेस शासित प्रदेश के लोग आज बहुत ज्यादा परेशान है। आप सभी लोग आगामी 5 अक्टूबर को 80 प्रतिशत से अधिक मतदान करें। ताकि प्रदेश में बीजेपी की तीसरी बार मजबूत सरकार बने।

Related posts

बिल्डर एंव प्रॉपर्टी एसोसिएशन व ग्रीन फिल्ड कालोनी आरडब्लूए भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को अपना समर्थन का एलान करेंगें।

Ajit Sinha

पंजाब और राजस्थान के कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों से वैट कम करवाएं भूपेंद्र हुड्डा, हरियाणा में टैक्स दोनों राज्यों से कम – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साइबर अपराध रोकने को लेकर पुलिस महानिदेशक ने निजी तथा सरकारी बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x