Athrav – Online News Portal
Uncategorized

मोदी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं :मायावती

संवाददाता : बसपा प्रमुख मायावती ने आज नरेन्द्र मोदी सरकार पर मुसलमानों के ‘पसर्नल लॉ ’ में हस्तक्षेप करने और नौकरियों में पिछड़े समुदायों के आरक्षण को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने यहां कोठा मीना बाजार मैदान में एक जन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस..सपा गठबंधन पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मुसलमान मतदाताओं को गठबंधन के साथ नहीं जाना चाहिए और इसका समर्थन कर अपना कीमती वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए। मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार सच्चर समिति की सिफारिशों पर काम करने में नाकाम रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशों से कालाधन वापस लाने का वादा किया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने दावा किया कि नोटबंदी से हर कोई प्रभावित हुआ है। उन्होंने कारोबारियों की समस्याओं पर गौर करने के लिए एक आयोग गठित करने का भी वादा किया।

Related posts

शशिकला को मिली सज़ा ने साबित किया… न्याय अभी ज़िंदा है

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :हमें भगवान राम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए, रावदान सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कुर्सी चाहे नेता की हो या अधिकारी की ,ये जनसेवा का जरिया है यह विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने व्यक्त किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x