Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा: यातायात पुलिस के सम्मान में किया गया सम्मान समारोह आयोजित   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश ने रीजेंसी गार्डन बीएसए कॉलेज के सामने पर मथुरा यातायात पुलिस का सम्मान समारोह आयोजित। समारोह की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश ने की एवं संचालन मनीष दयाल के द्वारा किया गया जबकि अतिथि के रूप में मथुरा सीओ ट्रैफिक ओ पी आर्य शामिल हुए।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य प्रदेश संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि हमारी समिति ऐसे लोगों को समय-समय पर सम्मानित करती रहती है।  जिन्होंने समाज के लिए कुछ बेहतर काम किया। आज उसी क्रम में हम यातायात पुलिस मथुरा का सम्मान कर रहे हैं और जिससे आने वाले दिनों में यातायात पुलिस पहले से बेहतर काम करें। जिससे मथुरा शहर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके। दूसरे समिति संरक्षक अंतरराष्ट्रीय भागवताचार्य डॉ मनोज मोहन शास्त्री ने कहा मथुरा जनपद एक अंतर राष्ट्रीय धार्मिक नगरी है इस कारण यहां पर हर वर्ष करोड़ों की संख्या में लोग तीर्थ करने के साथ के साथ मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं किस कारण जनपद में यातायात पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस कोई ठोस रणनीति तैयार करें जिससे लोगों को जाम से निजात मिल सके।

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति पिछले 9 वर्षों से यातायात के क्षेत्र में काम कर रही है हम पिछले 3 वर्षों से यातायात पुलिसकर्मी सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं आज हमारा तीसरा वर्ष है इसके अंतर्गत हम बेस्ट पुलिस कर्मी का सम्मान टी एस आई ओम प्रकाश शुक्ला को दे रहे हैं उन्होंने लोगों को यातायात नियमों से जागरूक करते हुए,जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अनेक कार्य किए हैं आज उनको हम 2020 बेस्ट यातायात पुलिसकर्मी से सम्मानित कर रहे हैं  साथ ही अजीत कुमार को अच्छे कार्य के लिए ट्रॉफी के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l यातायात विभाग के संतोष कुमार दिनेश कुमार जितेंद्र कुमार मुकेश कुमार अमित भारद्वाज दिगंबर सिंह के साथ अन्य 10 हेड कॉन्स्टेबल और कांस्टेबलों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने यातायात के क्षेत्र में मथुरा को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उत्कृष्ट काम किया। मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक ओपी आर्य ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा के किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए यातायात पुलिस के द्वारा हर तरह का मदद का भरोसा दिलाया जिससे मथुरा में जाम से लोगों को मुक्ति दिलाई जा सके। 

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा हमारी समिति लगातार यातायात पुलिस के सहयोग से जागरूकता के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित कर रही है जिससे सड़क हादसे से लोगों को जागरूक किया जा सके जिससे जनहानि ना हो सके यही यातायात पुलिस और हमारी समिति का उद्देश्य है जिससे हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं।  सम्मान समारोह के संयोजक कुलदीप शास्त्री वा सह संयोजक हेमंत वर्मा ने संयुक्त रुप से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के साथ दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। सम्मान समारोह में यातायात पुलिस निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा,प्रदेश महासचिव श्रीमती रेखा शर्मा,प्रदेश महासचिव आचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री,प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल,प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा प्रदेश महासचिव चंद्र मोहन दीक्षित,  जिलाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री,युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी,महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित, महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता उपाध्याय,युवा महानगर अध्यक्ष विनोद पांडे,युवा महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव श्रीमती रेखा शर्मा, तपेश भारद्वाज श्याम चतुर्वेदी श्रीमती आभा दयाल ,श्याम शर्मा, चंद्र प्रकाश पांडे, प्रदीप शर्मा, सुरेश चंद गुप्ता , हेमंत वर्मा ,बृजेश शर्मा , गोपाल चौधरी, मुन्ना मलिक गुड्डू खान राजीव पाठक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

मथुरा : झूलोत्सव पर्व पर कान्हा की नगरी में हरियाली तीज के दिन वृन्दावन में आस्था का सैलाब उमड पडा, सुरक्षा कड़े इंतजाम।

Ajit Sinha

होटल लेवाना में लगी भयंकर आग, आग का धुंआ पूरे होटल में फैला, कई लोग फंसे,रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे दमकल कर्मी।

Ajit Sinha

मथुरा: श्रीमती श्वेता शर्मा को शिक्षा सेवा रत्न से सम्मानित किया गया

Ajit Sinha
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!