Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

शादी के 7 साल के बाद औलाद ना होने से नाराज़ पत्नी ने अपने पति को चाकुओं से गोद की हत्या ,फिर की आत्महत्या की कोशिश। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:साऊथ दिल्ली के छतरपुर इलाके में शादी के 7 साल के बाद भी एक भी औलाद ना होने से नाराज़ एक पत्नी ने अपने पति को चाकुओं गोद कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने अपने आप को चाकु मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना की सारी जानकारी खुद महिला ने अपने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इस वारदात की सूचना मिलने के बाद नजदीक में ही पेट्रोलिंग कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां पर इस वक़्त उसका इलाज चल रहा हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपित घायल पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया हैं। मृतक पति के डेड बॉडी को सिविल हॉस्पिटल के शवगृह में रखवा दिया गया हैं आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार जब इलाके की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद हैं, जब दरवाजा तोड़ कर कमरे में पुलिस पहुंची तो देखा की दोनों पति -पत्नी फर्श पर लहूलुहान अवस्था में पड़े हैं। पुलिस ने दोनों को लहूलुहान अवस्था में तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले गई जहां पति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी का डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया जहां पर उसकी स्थिति इस वक़्त गंभीर बनी हुई हैं। खबर के मुताबिक यह दोनों पति -पत्नी साऊथ दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन मकान नंबर -सी -85 ,जेवीटीएस गार्डन में किराए के मकान में रहते थे। मरने वाले शख्स का नाम चिराग शर्मा, निवासी यमुनानगर, हरियाणा का रहने वाला हैं जबकि उसकी पत्नी का नाम रेनू शर्मा निवासी उज्जैन, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। पुलिस की माने तो यह दोनों अलग -अलग बीमा कंपनी में नौकरी करते थे जहां पर इन दोनों की आपस में दोस्ती हो गई। और बाद में दोनों ने शादी कर ली। शादी करने के बाद वर्ष 2013 से उपरोक्त स्थान पर किराए के मकान में रह रहे थे। शादी के सात साल के बाद भी दोनों का कोई बच्चा नहीं था। इस बात को लेकर दोनों पति -पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। 

इस बात को लेकर दोनों में तनाव रहता था। पुलिस का कहना हैं कि रविवार को दोनों पति -पत्नी की छुट्टी होने के कारण घर पर ही थे। और एक साथ होने के कारण दोनों का आपस में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद पति चिराग शर्मा अपने कमरे में जाकर गहरी नींद में सो गया। सोने के थोड़ी देर के बाद पत्नी रेणुका शर्मा ने किचन से चाकू ले आई और सोते हुए अवस्था में अपने पति चिराग शर्मा, उम्र 37 साल की छाती पर ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद रेणुका शर्मा, उम्र 36 साल ने इस वारदात की पूरी कहानी फेसबुक पर लिखी और एक सुसाइड नोट लिख कर उसी चाकू से अपने ऊपर खुद ही हमला कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस पूरे मामले में महरौली थाने की पुलिस इस केस की आगे की कर रहीं  हैं। 
 

Related posts

पैर फिसला और गहरे कुएं में जाकर गिर गया हाथी, गांव वालों ने किस कदर निकाला बाहर: देखें वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा: डीजीपी पी के अग्रवाल ने आज पुलिस शहीदी दिवस पर पुलिस के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha

केवल बीजेपी में ही संभव है एक बूथ कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और एक गरीब देश का पीएम बन सकता हैं।

Ajit Sinha
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!