Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा: नूह जिला कोरोना मुक्त, कोरोना अब खात्में की तरफ बड़ी तेजी से बढ़ रहा हैं, मरीजों की संख्या 218 हैं, 450 ठीक हुए।    

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में कोरोना महामारी अब लगभग खात्में की ओर बड़ी  तेजी से बढ़ रहा हैं, सरकार द्वारा जारी किए गए कोरोना बुलेटिन में आज प्रदेश भर में कोरोना मरीजों की संख्या मात्र 218 हैं, जब कि 450 मरीज आज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। इन 22 जिलों में से नूह ऐसा जिला  हैं जो कोरोना मुक्त जिला हैं आज वहां एक भी केस नहीं हैं। पर इस वक़्त आज सभी की लापरवाही फिर से इस महामारी की आकड़ें बढ़ा सकती हैं। इससे जरुरी हैं कोरोना महामारी से सम्बंधित   नियमों का सख्ती से अवश्य पालन करें।   

आइए जानते हैं प्रदेश के 22 जिलों में इस वक़्त कोरोना पोसिटिव के कितने कितने मरीज हैं। सब से पहले गुरुग्राम में आज 63 मरीज हैं, जबकि 105 ठीक हुए हैं, फरीदाबाद में इस वक़्त कुल केस 27 हैं, जबकि 153 ठीक हुए हैं,सोनीपत में कुल 10 मरीज हैं , जबकि 19 ठीक हुए हैं ,हिसार जिले में कुल 6 केस हैं , अम्बाला जिले में कुल मरीजों की संख्या 15 हैं, 20 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं , करनाल जिले में 14 केस हैं जबकि 34 मरीज ठीक हुए हैं ,पानीपत जिले में 7 केस हैं जबकि 14 ठीक हुए हैं , रोहतक जिले में 5 मरीज हैं , जबकि 21 ठीक हुए हैं , रेवाड़ी जिले में कुल 4 मरीज हैं , जबकि 5 ठीक हुए हैं , पंचकूला जिले में कुल 19 मरीज हैं जबकि 7 ठीक हुए हैं,कुरुक्षेत्र जिले में 13 मरीज हैं

जबकि 10 मरीज ठीक हुए हैं , यमुना नगर जिले में कुल 10 केस हैं जबकि 20 मरीज ठीक हुए हैं, सिरसा जिले में कुल 2 मरीज हैं जबकि 7 मरीज ठीक हुए हैं, महेंद्रगढ़ जिले में मात्र 1 मरीज हैं जबकि 4 मरीज ठीक हुए हैं , भिवानी जिले में मात्र 2 केस हैं जबकि 4 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं , झज्जर जिले में कुल 2 केस हैं जबकि 5 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं , पलवल जिले में मात्र 5 केस हैं, फतेहाबाद जिले में कुल 1 केस हैं , कैथल जिले में मात्र 2 केस हैं , जबकि 5 मरीज ठीक हुए हैं , जींद जिले में कुल 8 केस हैं जबकि 16 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं , नूह जिले में कोई केस नहीं हैं , चरखी दादरी जिले में मात्र 2 केस हैं।   

Related posts

फरीदाबाद : भोजपुरी अवधी समाज ने किया छठ मेले का आयोजन अतिथि के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर रहे मौजूद

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मेट्रो हॉस्पिटल में एक वार्ड बॉय ने एक 19 वर्षीय लड़की के साथ किया छेड़छाड़, लड़की पिछले कई दिनों से ईलाज कराने हेतु भर्ती थी, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/गुरुग्राम:11केवी और 33केवी के 90 इंडिपेंडेंट फीडरों का रखरखाव बिजली निगम ने किया टेकओवर- पीसी मीणा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!