Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी और 21 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर, विवाहिता की हत्या, पति, ससुर गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा:कोतवाली इकोटेक-3 स्थित गांव खेड़ा चौगानपुर मे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी और 21 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति, ससुर, सास, ननंद, और दो जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह तस्वीर है करिश्मा की जिसका विवाह 4 दिसंबर 2022 में हुआ था। करिश्मा के भाई दीपक का कहना है कि शादी में गाड़ी के साथ 11 लाख रुपए सोना और अन्य कीमती सामान दहेज में दिया गया था. इसके बावजूद ससुराल वाले खुश नहीं थे. इस बीच करिश्मा को बेटी होने के कारण ससुराल वालों ने करिश्मा को ज्यादा प्रताड़ित करने लगे थे। करिशमा के परिवार वालों ने कई बार गांव में आकर समाज के लोगों को बुलाकर पंचायत की। मामले को सुलझाने का भी प्रयास किया। इसके लिए 10 लाख रुपए करिश्मा के ससुराल वालों को दिए गए लेकिन आरोपियों की दहेज मांग पूरी नहीं हुई। दीपक ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि गत 29 मार्च को करिश्मा ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर बताया कि उसके पति, सास, ससुर, ननद और दो जेठ ने उसकी पिटाई की है. इसके बाद जब दीपक और उनके परिवार वाले मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि ससुराल वालों ने करिश्मा की हत्या कर दी है. करिश्मा के पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार दिल्ली स्थित जगतपुर गांव में किया गया। इसके बाद दीपक ने नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली में पति विकास, ससुर सोम पाल भाटी, सास राकेश, ननद रिंकी और जेठ सुनील और अनिल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने दीपक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर प्रति विकास और ससुर सोमपाल भाटी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

वैवाहिक संबंध काफी तनावपूर्ण था इसीलिए अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा 112 ने सुरक्षा सेवाओं में नया कीर्तिमान: दिसंबर 2025 तक 2.75 करोड़ कॉलस हुई प्राप्त,रेस्पॉन्स टाइम 9 मिनट 33 सेकंड

Ajit Sinha

मैं गलत चक्कर में पड़ गया था, अब अपना जीवन खत्म कर रहा हूँ, और ताऊ के लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x