Athrav – Online News Portal
पलवल

क्षतिपूर्ति के लिए किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन : उपायुक्त नेहा सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने जिला के किसानों से आह्वान किया है कि वे 29-30 मार्च को जिला में हुई ओलावृष्टि और बारिश की वजह से नष्ट हुई फसलों का ब्यौरा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 06 अप्रैल 2024 तक अवश्य दर्ज करवाएं, ताकि जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जा चुका है और यह पोर्टल 06 अप्रैल तक खुला रहेगा। किसान इस संबंध में अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जिन किसानों की रबी की फसल को 29-30 मार्च को हुई बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है, वे ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अवश्य पंजीकरण करवाएं। उपायुक्त ने कहा कि नुकसान के आंकलन करने के लिए विशेष टीमों का गठन भी किया गया है।

Related posts

क्राइम ब्रांच पलवल ने कैंटर गाड़ी में पीओपी के कट्टों के नीचे छुपा कर लाई जा रही करीब 35 लाख रुपए की 512 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फ़रीदाबाद द्वारा अवैध रूप से चल रही एलयुमिनियम गलाने की भट्टियों पर मारा छापा।

Ajit Sinha

पलवल: सीआईए टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x