Athrav – Online News Portal
नोएडा

लगातार हो रही बारिश से हुए कई हादसे, कही दीवार ढह गई, तो कही गिरा मकान।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा:लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण कई हादसे हुए हैं. तेज बारिश के कारण कोतवाली जेवर क्षेत्र के ग्राम धनसिया में एक मकान गिर गया,  लेकिन इसमें किसी को चोट नहीं आई है,एक भैंस के घायल होने की सूचना है. दूसरा हादसा कोतवाली दनकौर क्षेत्र में हुआ है जहां अस्तौली गांव में तेज बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिर गई ,  लेकिन मकान में सो रहे लोग समय से पहले बाहर निकल आए इससे किसी को चोट नहीं आई है. इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा 1 की एक सोसायटी में बेसमेंट के रैम्प की दीवार बारिश के कारण गिर गई.  

वही नोएडा के सेक्टर- 137 सुपरटेक इको सिटी सोसाइटी में एक फ्लैट का छज्जा कार पर आ गिरा जिससे कार क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।  लगातार हो रही तेज बारिश के दीवार के टूटने के कारण पूरा कमरा ढह गया. और देखते-देखते एक मलबे के ढेर में बदल गया है यह हादसा हुआ है कोतवाली दनकौर के अस्तौली गांव में इस कमरे में गांव अस्तौली के निवासी कालू अपने परिवार के साथ रह रहे थे.  कालू बताते हैं कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस कमरे में सो रहे थे उस समय बाहर तेज बारिश हो रही थी, तभी एक आवाज सुनाई दी उन्होंने देखा तो दीवार में दरार पड़ गई थी.  

इसे देख वे अपने परिवार के साथ बाहर निकल आए और देखते देखते पूरी दीवार और छत ढह गई। मकान गिरने का दूसरा हादसा कोतवाली जेवर कोतवाली जेवर के धनसिया गांव में हुआ है यहां भारी वर्षा के कारण कांछित पुत्र जहरी व सन्नी पुत्र ओमप्रकाश का मकान भी गिर गया.  इस हादसे में भी कोई घायल नहीं हुआ है मिट्टी की छत गिरने के कारण एक भैंस को चोट आई है. 

ग्रेटर नोएडा में सेक्टर जीटा वन स्थित एसोटेक स्प्रिंग फील्ड सोसायटी के बेसमेंट के रैम्प की दीवार बारिश के कारण गिरी। जिससे बगल के फ्लैट भी गिरने का खतरा। बना हुआ है, इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक इको सिटी सोसाइटी में फ्लैट का छज्जा टूटकर एक कार के ऊपर आ गिरा। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इन दोनो हादसों किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे है।  

Related posts

पाकिस्तानी सीमा हैदर के घर में घुसकर उस पर हमला करने वाले आरोपित के खिलाफ केस दर्ज, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चाइल्ड पीजीआई के टेक्नीशियन पर किशोरी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया, धरने पर बैठे- वीडियो देखें

Ajit Sinha

पति ने पत्नी और सास पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, फिर अपने ऊपर भी तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x