Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पति ने पत्नी और सास पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, फिर अपने ऊपर भी तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रोज-रोज की घर में होने वाली गृह क्लेश से परेशान होकर एक पति ने अपनी पत्नी और सास पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और फिर अपने ऊपर भी मिट्टी का तेल डालकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया।  तीनों बुरी तरह से झुलस गए।  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को झुलसी हुई अवस्था में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।   जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए तीनों को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया।   जहां पर इस वक़्त तीनों का इलाज चल रहा हैं , पुलिस मामले में जांच कर रही है.

नोएडा के थाना सेक्टर- 39 के क्षेत्र सेक्टर- 105 में स्थित हाजीपुर गांव में किराए पर रहने वाली मोहनदास मूल मालदा, पश्चिम बंगाल के रहने वाला है।  उसका अपने पत्नी और ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा था।  एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आज सुबह घर में रोज- रोज के गृह कलेश से परेशान होकर  मोहनदास ने अपनी पत्नी और सास के ऊपर क्रिस्टल तेल डालकर आग लगा दी।  इस दौरान उसने अपने ऊपर भी तेल डाल कर आत्महत्या करने की  कोशिश की।  पड़ोसियों ने सूचना तत्काल पुलिस को दी पुलिस की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर तीनों  को झुलसी हुई अवस्था में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सफ़दरजंग हॉस्पिटल में  रेफर कर दिया।  रणविजय सिंह ने बताया कि पूछताछ से पता चला है कि इन तीनों के बीच एक पारिवारिक विवाद चल रहा था। इनका एक फैमिली कोर्ट में भी केस भी चल रहा है।  पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही हैं और उनके परिजनों से पूछताछ कर नहीं है। पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

Related posts

25 हजार रूपये का ईनामी मोस्ट वान्टेड बदमाश, हत्या की घटना में सजायाफ्ता एवं यूपी पुलिस के हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 

Ajit Sinha

विजिलेंस ने दर्ज मुकदमे से नाम हटाने के नाम पर महिला थाने में तैनात महिला एएसआई को दस हजार रिश्वत लेते हुए पकड़ा। 

Ajit Sinha

गैंगस्टर एक्ट में वांटेड और 20 हजार का इनामी बदमाश, पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल – पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x