Athrav – Online News Portal
नोएडा

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ बड़ा हादसा, नाबालिग, तीन महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल.


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सलारपुर गांव में सिलेंडर ब्लास्ट से एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही कोतवाली 39 पुलिस और फायर बिग्रेड के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मरीजों स्थिति गंभीर होने के कारण को उनको बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरु कर दी है. सलारपुर गांव में शनिवार को भूप सिंह भडाना के मकान में किराए पर रहने वाला रणबीर अपने घर पर समोसा बना रहे थे।

समोसा बनाने के दौरान एक छोटा गैस सिलेंडर फट गया,जिसकी चपेट में आकर घर में मौजूद गुड़िया, माया, मालती, विजय, रणधीर, सरोज तथा उम्र 11 वर्षीय बालक सहित  7 लोग झुलस गए। सिलेंडर फटने से हुए तेज धमाके की वजह से आस पड़ोस में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान किसी व्यक्ति ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली 39 पुलिस और फायर बिग्रेड के अधिकारी मौके पर पहुंच गए  और स्थानीय निवासियों की मदद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिला अस्पताल की सीएमएस रेणु अग्रवाल ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट में घायल तीन महिला, दो पुरुष और एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी घायल 40 प्रतिशत झुलसे होने और उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उनको फर्स्ट एड देकर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.  

Related posts

कोरोना के सक्रिय मरीजों के मिलने दहशत, निशाने पर स्कूल,13 बच्चे और तीन टीचर कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Ajit Sinha

तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने यमुना एक्सप्रेस वे खराब खड़े डंपर को मारी टक्कर, हादसे में घायल डीसीएम का चालक की मौत।

Ajit Sinha

हिंसक होते समाज की दास्तान बयां कर रही ये तस्बीरें, मामूली बात एक-दूसरे के खून के प्यासे हो रहे है लोग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x