Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

वीडियो सुने: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मनोचिकित्सक से अपनी जांच करवानी चाहिए’-अनिल विज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज फिर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सलाह देते हुए कहा कि ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब को मनोचिकित्सक से अपनी जांच करवानी चाहिए क्योंकि वे प्रधानमंत्री के बारे में इस प्रकार की बातें कर रहे हैं, जोकि ठीक नहीं है’’। इसी प्रकार, विज ने आज कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘जिस प्रकार छोटे बच्चे सुबह उठकर दूध के लिए रोने लग जाते हैं उसी प्रकार सुरजेवाला भी सुबह उठकर रोने लग जाते है’’।विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर दिए गए मजाकिया ब्यान कि उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री घाना गए हुए हैं और वो भी 140 करोड़ आबादी वाले देश को छोड़ कर 10 हजार आबादी वाले देश में गए हैं, जहां उन्हें सर्वोच्च पुरस्कार भी मिलता है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए भगवंत मान से सवाल करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री अफ्रीका, घाना, त्रिनिदाद जैसे देशों की यात्रा पर गए थे, क्या वे देश नहीं है ? क्या वहां लोगों के साथ संबंध नहीं बनाने चाहिए? विज ने कहा कि हमें सभी देशों के साथ संबंध बनाने चाहिए, लेकिन मान द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री को समझाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर देश में जा रहे हैं इसमें छोटे-बड़े का कोई सवाल नहीं है और वहां से कुछ लोगों ने उन्हें सर्वाेच्च का पुरस्कार भी दिया है जो देश के लिए गर्व की बात है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुग्राम में हुए जलभराव को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मिलेनियम सिटी गुड़गांव से जलगांव तक बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार का तोहफा है, के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि गुड़गांव जब बसा था, तब कांग्रेस की ही सरकार थी, नाले नालियां और निकासी का काम जब शहर बस रहा होता है तभी किया जाता है, लेकिन हमारी सरकार पिछले 10 साल से पानी निकासी के लिए काम कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला की तुलना छोटे बच्चे से करते हुए कहा कि ‘‘जिस प्रकार छोटे बच्चे सुबह उठकर दूध के लिए रोने लग जाते हैं उसी प्रकार सुरजेवाला भी सुबह उठकर रोने लग जाते है’’।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोदी ने खरखौदा में रखी मारुति सुजुकी के प्लांट की आधारशिला।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 23 नए चयनित प्रोफेसरों को चरित्र के सत्यापन में छूट देकर तुरंत ज्वाईनिंग लैटर देने का फैसला किया है

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: रिश्वतखोरी के अलग-अलग मामलों में जज के रीडर सहित चार गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x