
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा:लोकसभा चुनाव में शराब की अवैध बिक्री और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर आबकारी विभाग और पुलिस आज ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शराब की भट्टी पकडी है और 500 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा 2120 पव्वे शराब भी पकडी है, पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया, दो लोग फरार है,जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े दीपक पुत्र तेजराम को रबूपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर से मिले इनपुट के बाद शराब भट्टी पर से गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी तेजराम और एक अन्य मौके फरार हो गए, जिन्हे पुलिस तलाश कर रही है। रबूपुरा पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 140 लीटर कच्ची शराब,200 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब मिलाकर कुल 340 लीटर अवैध शराब बरामद की है.

इसके अलावा 5 किलो यूरिया, ढाई सौ ग्राम नौसादर, 2 किलो गुड़ और शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण जिसमें दो पतीले, सेक्शन पाइप और नलकी, 2 प्लास्टिक के ड्रम, एक ड्रम लोहे का कटा हुआ जो भट्टी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था,और एक ड्रम प्लास्टिक का बरामद हुआ है। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वही तेजराम और एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास में जुड़ गई है। कोतवाली जेवर पुलिस ने भी अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है कब्जे से 200 लीटर देसी शराब बरामद की है,एक सूचना पर पुलिस ने करण और सौरव को गांव पूरननगर के पास पुस्ता पर यमुना नदी की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 4 प्लास्टिक की कैनो मे करीब 200 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। थाना 63 पुलिस ने भी आमिर नाम के युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 110 इंपैक्ट ग्रीन व्हिस्की हरियाणा मार्क की बरामद की है, पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ते दामों में शराब खरीद कर यहां लाकर मजदूर किस्म के लोगों को अधिक दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था. सुबह ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कोतवाली बिसरख पुलिस ने गोपनीय सूचना पर कार्यवाही करते हुए चिपियाना खुर्द निवासी प्रकाश सिंह के कब्जे से 44 पेटी (कुल 2010 पव्वे) अवैध शराब बरामद की थी,
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

