Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली विशेष

एमएस धोनी के घर कटी बिजली, पत्नी साक्षी ने परेशान होकर किया ट्वीट, लिखा- ‘पिछले 5 घंटे से…’

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने एक ट्वीट किया, जो काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने ट्विटर पर रांची में बिजली की परेशानी को उजाकर किया है. आपको बता दें कि झारखंड में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रदेश में विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, उसमें बिजली की आर्पूर्ति भी शामिल है. उनका एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा था-‘2018 तक 24 x7 बिजली की व्यवस्था होगी.’ उनके इस दावे की पोल साक्षी धोनी ने खोल दी.



बिजली की कटौती से परेशान साक्षी धोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “रांची के लोग हर रोज बिजली कटौती का अनुभव करते हैं. रोज 4 से 7 घंटे बिजली जाती है. आज यानी 19 सिंतबर 2019 को पिछले 5 घंटे से बिजली नहीं है. बिजली न होने का कोई कारण नहीं है,मौसम अच्छा है और कोई त्योहार नहीं है. आशा करती हूं कि संबंधित अथॉरिटी इस पर संज्ञान लेगी.”साक्षी ने गुरुवार को शाम 4 बजे ट्वीट किया था,

जिसे खबर लिखे जाने तक 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 400 से ज्यादा रि-ट्वीट्स मिल चुके हैं. उनके ट्वीट्स पर कई रिएक्शन्स आ रहे हैं. एक रांची के यूजर ने लिखा- ‘हमारा नेता कैसा हो, साक्षी भाभी जैसा हो.’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘चलो किसी ने तो ध्यान दिया.’ वहीं कुछ लोगों ने धोनी के लेकर मीम्स बनाए हैं

Related posts

वायु, जल और भूमि प्रदूषण से मुक्ति दिलाएंगे, दिल्ली का ग्रीन कवर बढ़ाएंगे – हरीश रावत

Ajit Sinha

चार मंजिला इमारत से युवती ने छलाँग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: भारत निर्वाचन आयोग आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव-2025 का ऐलान करेगी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!