Athrav – Online News Portal
नोएडा

पुलिसकर्मी के वकील से की गई अभद्रता के विरोध में वकीलों ने पुलिस हेडक्वार्टर का किया घेराव

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतम बुद्ध नगर के एक वकील के साथ मारपीट की कथित घटना का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वकील के साथ बदसलूकी और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में वकीलों ने सेक्टर-108 स्थित गौतमबुद्ध नगर पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव किया। इस दौरान वकीलों तथा पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, वकील कमिश्नरेट के बाहर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

सेक्टर-108 स्थित गौतमबुद्ध नगर पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे वकीलो कि मांग है कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी के नेतृत्व में वकील  आज सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए और इसके पश्चात सभी वकील सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे। अधिवक्ताओं ने कार्यालय के बाहर धरना देकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वकीलों तथा पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, वकील कमिश्नरेट के बाहर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए है मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। ये सारा विवाद उस समय शुरू हुआ जब वकील महेश नागर बृहस्पतिवार की शाम को अपनी कार से जा रहे थे, तभी थाना फेस-2 में तैनात दरोगा अरविंद ने उनके साथ बदसलूकी की।गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बताया कि नागर को बार-बार थप्पड़ मारा गया और उन्हें लॉक-अप में बंद कर दिया गया। उन्होंडने सवाल किया कि वकील को एसआई ने थप्पड़ मारा और लॉक-अप में डाल दिया। अगर वह नशे में था तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई होनी चाहिए थी। वे किसी को इस तरह कैसे पीट सकते हैं और उसे लॉक-अप में कैद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर बीते शुक्रवार से वकील धरना पर हैं, लेकिन पुलिस आयुक्त ने उपनिरीक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि जब तक दोषी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वकील अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।नोएडा फेज दो थाना पुलिस द्वारा अधिवक्ता महेश नागर के साथ अभद्रता और अवैध हिरासत में रखने के मामले में सोमवार को पश्चिमी यूपी के 22 जिलों के वकील हड़ताल पर रहे थे। वकीलों की हड़ताल का हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति, गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के वकील समर्थन हासिल है।

Related posts

तपती गर्मी में तन को ठंडा करने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और धारा 144 का उल्लंघन कर पूल पार्टी कर रहे 33 लड़केअरेस्ट

Ajit Sinha

ईसीएम मशीन को री-प्रोग्राम कर नई कोड जनरेट कर डुप्लीकेट चाबी से लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

Ajit Sinha

चरमरा रही स्वास्थ्य व्यवस्था बीच टास्क फोर्स बना नोएडावासी कर रहे उखड़ती साँसो को थामने की एक नई पहल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x