Athrav – Online News Portal
हरियाणा

करनाल जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी: किसान महापंचायत के संदर्भ में इंटेलीजेंस रिपोर्टों से संकेत- पढ़े

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:करनाल में किसान महापंचायत के संदर्भ में, आज 07 सितंबर 2021 को ग्राउंड इंटेलीजेंस रिपोर्टों से संकेत मिला है कि लाठी, जेली, लोहे की रॉड आदि से लैस कुछ तत्व रंभा से, कुछ निसिंग से और कुछ अन्य स्थानों से अनाज मंडी पहुंचे हैं।

उनकी ओर से अच्छे इरादे नहीं दिखते हैं। पुलिस और प्रशासन ने उन किसान नेताओं से बात की है जिन्होंने ऐसे तत्वों को कार्यक्रम स्थल छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वे अपने नेताओं की एक नहीं सुन रहे हैं। करनाल जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा ऐसे शरारती तत्वों को कानून हाथ में न लेने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी जा रही है। ऐसे सभी तत्वों से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।
                                             

Related posts

करनाल के पंचायत भवन में एचसीएस ऑफीसर्स एसोसिएशन की हुई  बैठक, 75 एचसीएस अधिकारियों ने भाग लिया

Ajit Sinha

बड़ी कार्रवाई : सहकारिता विभाग कैथल के दो अधिकारी 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में जल्द ही गांवों में 2 लाख लोगों को 100-100 गज के प्लॉट किए जाएंगे वितरित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x