Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: करनाल में आंदोलनकारियों किसानों और प्रशासन के बीच 3 घंटों तक चली बैठक बेनतीजा -डीसी निशांत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: करनाल के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि आंदोलनकारियों द्वारा आज सचिवालय के घेराव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए थे ताकि किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि न हो। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में आंदोलनकारियों के कारण किसी भी जानमाल की हानि के बचाव के लिए भारी पुलिस बल बुलाया गया था। पूरा प्रयास किया गया कि आंदोलनकारियों को संतुष्ट किया जा सके। आंदोलनकारी किसान नेताओं को बातचीत के लिए लघु सचिवालय में बुलाया गया था। इस कमेटी में 15 नेताओं ने भाग लिया। यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली लेकिन यह बैठक सफल नहीं हो सकी।

उन्होंने बताया कि किसान नेताओं ने महापंचायत स्थल नई अनाज मंडी में जाकर अपने निर्णय अनुसार लघु सचिवालय के घेराव के लिए आने का निर्णय लिया। आंदोलनकारियों के निर्णय को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शहर के नमस्ते चौक पर नेताओं से गिरफ्तारी देने के लिए कहा गया और वह गिरफ्तारी देने के लिए बसों में भी बैठ गए, परंतु युवा आंदोलनकारियों ने गिरफ्तारी का विरोध किया । परिणाम स्वरूप वह लघु सचिवालय की ओर निकल पड़े। सचिवालय तक जाने के लिए पुलिस ने अनेक नाकों पर बैरिकेट लगाई थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा संयम बरता गया और सूझबूझ से आंदोलनकारियों को शांति से लघु सचिवालय तक जाने दिया। रास्ते में प्रशासन द्वारा आंदोलनकारियों से संयम बरतने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि देर रात तक आंदोलनकारी लघु सचिवालय के गेट के सामने बैठे रहे। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव, आईजी ममता सिंह व एसपी गंगाराम पुनिया व अन्य वरिष्ठ अधिकारी आंदोलनकारियों के बीच में बैठकर वार्ता कर रहे हैं ताकि कुछ समाधान निकाला जा सके।

Related posts

पंचकूला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

हरियाणा: 1.5 मिलियन से अधिक क्रिप्टोकरंसी  फ्रॉड  मामले में हरियाणा पुलिस ने चार को किया अरेस्ट-डीजीपी    

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: फ्रॉड के मामले में तत्कालीन सरपंच सुरेश कुमार व एक अन्य के खिलाफ एसीबी हिसार ने आज चार्जशीट कोर्ट में पेश किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x