Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

बीती रात दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके एक लड़के की 5 -6 बदमाशों ने चाकू से गोद कर सनसनीखेज हत्या कर दी, पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के एन ब्लॉक में बीती रात एक लड़के की लगभग 5 -6 बदमाशों ने चाकू से गोद कर सनसनीखेज हत्या कर दी। बदमाश लोग जब ये सनसनीखेज वारदात अंजाम दे रहे थे उस समय वहां पर मौजूद लोग देख रहे थे और तामश्विन बने हुए थे। यह सारा वाक्य वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मरने वाले लड़के का नाम आकाश उम्र 25 वर्ष है। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पर सम्बंधित थाने की पुलिस टीम वारदात वाले स्थान पर पहुंची , और अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच के बाद सभी बदमाशों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, हत्या आरोपितों की पहचान के बाद हिरासत में लेकर उनसे गहनता से पूछताछ पुलिस कर रही है। पुलिस टीम ने आकाश के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , और उसके शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी पुलिस आज कर रही है।

Related posts

भारतीय रेलवे ने नवरात्रों के पावन अवसर पर 28 मार्च से नई रामायण एक्सप्रेस चलाएगी, यात्रा करें, देखिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पालिसी के नाम पर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी के 5 आरोपितों को साइबर क्राइम ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 ने आज चार लुटेरों को गिरफ्तार, इनके कब्जे से 35 लाख रुपए नगद किया बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x