Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बेटे की बीते एक हफ्ते से रेकी किया जा रहा है, बेटे को बचाना है, तो 10 लाख रुपए देने होंगे-पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एक किराना दुकान के मालिक से फोन पर धमकी देकर 10 लाख रूपए की रंगदारी मांगने वाले एक आरोपित को क्राइम ब्रांच , ऊंचा गांव , बल्लभगढ़ की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम कुलदीप , उम्र 25 वर्ष , निवासी छिछावास डीग , भरतपुर , राजस्थान हैं। इस आरोपित का किसी कुख्यात आपराधिक गैंग से कोई लेना देना नहीं है।

गत 5 दिसंबर -2024 को बल्लभगढ़ , सुभाष कॉलोनी निवासी केशव जैन ने थाना आदर्श नगर को लिखित शिकायत में बताया था कि उसके पास गत पांच दिसंबर -2024 को फोन आया की उसके लड़के की बीते एक हफ्ते से रेकी की जा रही है। अपने लड़के को बचाना है तो उसे 10 लाख रूपए देने होंगे। पुलिस प्रवक्ता की माने तो इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा , ऊंचा गांव की टीम ने आज मात्र 12 घंटे के अंदर आरोपित कुलदीप , उम्र 25 वर्ष , निवासी छिछरवास , डीग भरतपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित कुलदीप का किसी भी आपराधिक गैंग से कोई लेना देना नहीं है। इस बारे में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

यूपी एसटीएफ ने मुंबई के दो सुपारी किलर ग्रेटर नोएडा दबोचे, 5 लाख की सुपारी के लेकर मुंबई में एक महिला की हत्या की थी.

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के इतिहास में पहली बार बाढ़ घोषित, सभी प्रभावितों के नुकसान की करेंगे भरपाई- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

कुख्यात गिरोह का 1 लाख रुपए का अंतर्राज्यीय ईनामी बदमाश गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x