Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक व्यापारी के बेटे हिमांशु भाटिया की चाकू मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी -आरोपित फरार हैं, तलाश में जुटी पुलिस ,

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:बीती रात मामूली कहासुनी को लेकर एक शख्स की चाकू घोंप कर सनसनीखेज हत्या कर दी, मर ने वाले लड़का का नाम हिमांशु भाटिया, उम्र 27 वर्ष बताया गया है। हत्या आरोपित का नाम भारत पंडित है। इस आरोपित के खिलाफ थाना कोतवाली, फरीदाबाद में हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, क्यूंकि आरोपित भारत पंडित अभी फरार है। इस लिए आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच -48, फरीदाबाद को सौपी गई है। आज पुलिस ने मृतक हिमांशु भाटिया के शव का जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर, उसके शव को परिजनों को सौप दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हिमांशु भाटिया और इक्षित दोनों आपस में दोस्त है, सोमवार की रात ;लगभग 2 बजे एनएच -1 स्थित भूटानी पार्क, एनआईटी में इक्षित भारत पंडित से मिलने के लिए गया था, वहां पर हिमांशु भाटिया भी पहुंच गया, और हिमांशु भाटिया और भारत पंडित की किसी बात को लेकर बहस हो गई, जो बाद में झगड़े का रूप ले लिया, इस दौरान भारत पंडित ने हिमांशु भाटिया को चाकू मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी, इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, और अपनी जांच की कार्रवाई में जुट गई। जांच के बाद मृतक हिमांशु भाटिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखा दिया आज मंगलवार को मृतक हिमांशु भाटिया के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया है। आरोपित भारत पंडित अभी फरार है , जिसकी तलाश में क्राइम ब्रांच -48 फरीदाबाद की पुलिस टीम जुटी है

Related posts

फरीदाबाद: मामा राजपाल नागर अब यादों में समां गए, अंतिम संस्कार में सीएम नायब, कृष्णपाल, विपुल व राजेश नागर सहित हजारों लोग हुए शामिल।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 20 डीएसपी और एसीपी के किए तबादले ,प्रीतपाल होंगें गुरुग्राम में एसीपी क्राइम, लिस्ट पढ़े,

Ajit Sinha

20 पिस्तौल व 100 जिंदा कारतूस के साथ एक हथियार तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा, बदमाशों को सप्लाई देने आया था। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x