Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

वित्त मंत्री अरुण जेटली की सेहत पर राहुल गांधी की संवेदना, कहा- आप जल्दी ठीक हों, हम आपके साथ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू की खबर के बीच बुधवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत दूसरे विपक्षी नेताओं ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि इस मुश्किल वक्त में मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी आपके व आपके परिवार के साथ है, विपक्षी नेताओं की ये प्रतिक्रिया अरुण जेटली के इलाज के अमेरिका जाने के बाद आई हैं,

पिछले साल बीमारी के चलते वह लंबे समय तक राजनीति से दूर रहे थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज किया गया था, स्वस्थ होने के बाद वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे वित्त मंत्री के बारे में दो दिन पहले ही जानकारी आई थी कि वे इलाज के लिए अमेरिका गए हैं,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में किए गए अपने ट्वीट में लिखा है, ‘यह सुनकर दुखी हूं कि जेटली जी अस्वस्थ हैं. हम उनके विचारों को लेकर उनसे हर रोज लड़ते हैं, बहरहाल, मैं और कांग्रेस पार्टी की तरफ से कामना करता हूं कि वह शीघ्र स्वस्थ हों, जेटली जी, इस मुश्किल वक्त में हम आपके और आपके परिवार के साथ हैं,’



Related posts

डीटीसी बोर्ड मीटिंग में 1000 एसी लो फ्लोर सीएनजी बसों की खरीद के लिए धनराशि को मिली मंजूरी

Ajit Sinha

पैदा होते ही डांस करने लगा हाथी का बच्चा, ऐसे भांगा मां के पीछे: देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने हेल्थ सिस्टम दुरूस्त करने के लिए दिल्ली में छह दिनों के लिए की लाॅकडाउन की घोषणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x