Athrav – Online News Portal
नोएडा मध्य प्रदेश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में हिंदू महासभा की सचिव पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के मामले में हिंदू महासभा की सचिव पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूजा पांडेय को दिल्ली से नोएडा में एंट्री करते वक्त गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूजा पांडेय के साथ उसके पति अशोक पांडेय को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. अभी तक इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.अब पुलिस पूजा पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी.



आपको बता दें कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके पुतले पर पूजा पांडेय ने एयर पिस्टल से गोली मारी थी. इसके बाद इसका वीडियो भी सामने आया था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था. इसके बाद पूजा पांडेय अंडरग्राउंड हो गई थी, लेकिन  पुलिस उसकी तलाश में जोरशोर से जुटी थी. पुलिस पिछले कई दिनों से पूजा पांडेय समेत मामले के सभी 13 आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है.महात्मा गांधी के पुतले पर गोलियां चलाने की घटना के बाद से हिंदू महासभा की पूजा शकुन पांडेय की कई पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ नजर आ रही हैं. इन वायरल तस्वीरों में पूजा शकुन पांडेय मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के साथ भी दिख रही हैं.

 

Related posts

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ बड़ा हादसा, नाबालिग, तीन महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल.

Ajit Sinha

मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के लिफ्ट में आधे घंटे तक खतरे में फंसी रही,16 मरीज और तीमारदार की जिंदगी- लाइव वीडियो देखें

Ajit Sinha

नॉएडा: ऑटो पार्ट्स की फ़ैक्टरी के मालिक आदित्य सोनी हत्या कांड का फरार 25 हज़ार के ईनामी आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x