Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला पुलिस ने 10 दिनों में 135 बच्चों व महिलाओं को भीख मांगने से छुड़ाया- पुलिस कमिश्नर पंकज नैन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस ने एक महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल के तहत एक माह का विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिले में अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की पहचान कर उनकी नियमित निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से बचाना है। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए उनके साथ निरंतर संपर्क बनाए रखेगी। अभियान के पहले सप्ताह में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न थाना एवं चौकी की पुलिस टीमों ने अब तक 78 वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं का आकलन किया है। पुलिस टीमें लगातार क्षेत्र में अकेले रहने वाले अन्य वरिष्ठ नागरिकों तक भी पहुंच रही हैं, ताकि अभियान का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंच सके।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों का विस्तृत सर्वे कर उनका आवश्यक डाटा ऑनलाइन माध्यम से एकत्रित किया जा रहा है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके साथ ही उनके घरों में कार्यरत घरेलू सहायकों, ड्राइवरों, रसोइयों, माली, सफाई कर्मचारियों तथा अन्य कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन भी कराया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।अभियान के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की सहमति से उनके घरों पर सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण लगाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उन्हें साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और अन्य आधुनिक अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस टीमें उन्हें घर पर आने वाले डिलीवरी कर्मियों तथा अज्ञात व्यक्तियों के प्रति सतर्क रहने और सुरक्षित व्यवहार अपनाने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रही हैं।पंचकूला पुलिस द्वारा प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को संबंधित थाना प्रभारी अथवा चौकी प्रभारी के संपर्क विवरण उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर 9115777026 भी जारी किया गया है। संबंधित थाना एवं बीट स्टाफ समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनका कुशलक्षेम जानेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएंगे।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि अभियान के समापन पर एक विशेष सामुदायिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा, पुलिस सत्यापन, साइबर जागरूकता तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की सहभागिता बढ़ाना तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण तैयार करना है।उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई वरिष्ठ नागरिक अकेले रहते हैं या उन्हें किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, तो इसकी जानकारी तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9115777026 पर दें। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

उधार के रूपए के लिए दबाव बनाया तो उसकी बेटी का करवा दिया किडनेप, मांगी 50 लाख की फिरौती, महिला सहित 3 अरेस्ट

Ajit Sinha

सोशल मीडिया अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस एसएमसीआर की त्वरित कार्रवाई ने जान बचाई

Ajit Sinha

आपसी कहासुनी में कार से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में 1 आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x