Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक पुलिस को चकमा देकर फरार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:नोएडा में थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में सेक्टर- 62 बड़ा डी पार्क के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि इनका तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया, पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों गिरफ़्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. फरार तीसरे बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से चोरी की यामाहा मोटर साइकिल, लूटी गई सोने की चैन व दो तमंचे, जिन्दा कारतूस और कारतूस बरामद किए गए है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है. एडीसीपी नोएडा ज़ोन ने बताया कि प्रारम्भिक पुछताछ इनकी पहचान नफीस राणा और अर्जुन के रुप में हुई है। इनका फरार तीसरे साथी का नाम अंकित तिवारी है। एडीसीपी ने बताया कि सेक्टर- 59 के पास पुलिस पार्टी द्वारा चेकिंग बैरियर लगाकर की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार दिखे जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो अपनी गाड़ी की रफ्तार पढ़ाते हुए भागने लगे यहां पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो पुलिस पार्टी पर बाइक सवार लोगों द्वारा गोली चलाई गई जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बाइक सवार दो लोगों को गोली लगी ,वही एक मौके से फरार हो गया.

एडीसीपी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि घायल बाइक सवारों में दोनों ही व्यक्ति शातिर किस्म के लुटेरे हैं, नफीस पर 16 मुकदमे दर्ज है। अर्जुन पर आठ मुकदमे दर्ज है। अब तक इनके द्वारा करीब दो दर्जन लूट की वारदात को अंजाम दिया है, इनके पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस सोने की चैन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है इनसे जो बाइक बरामद हुई है वह भी कुछ दिनों पूर्व इन लोगों द्वारा चोरी की गई थी।

Related posts

हाई-स्पीड एक्सप्रेस वे पर डंपर का ‘खतरनाक’ स्टंट, एक्सप्रेस वे पर चलते डंपर ने अचानक गिराए पत्थर-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

दो शूटरों के साथ प्रेमी की हत्या करने जा रही प्रेमिका को पुलिस ने हथियार सहित धर दबोचा, दो फरार शूटरों की तलाश जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव फतेहपुर बिल्लौच में दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी और चली ताबड़तोड़ गोलियां एक की मौत, कई घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x