Athrav – Online News Portal
नोएडा

सिलेंडर ब्लास्ट से दहला लेबर कैंप, टीन शेड की झोपड़ियों में लगी भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के कचेड़ा गांव में स्थित एक लेबर कैंप में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते टीन शेड की झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। थाना बादलपुर क्षेत्रांतर्गत कचैड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीनशेड वाले लेबर कैंप में आग लगने की सूचना मिली। आग की शुरुआत टीन शेड की एक झोपड़ी में रखे छोटे घरेलू एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर में लीकेज और उसके फटने की वजह से हुई। सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण आग ने बेहद विकराल रूप धारण कर लिया और वह तेजी से पास के दूसरे टीन शेड में भी फैल गई।सीएफओ ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीमें बिना वक्त गंवाए तत्काल मौके पर पहुँचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद की दमकल की 6 गाड़ियों को काम पर लगाया गया। फायर फाइटर्स ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस पूरे हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। किसी भी मजदूर या व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। फायर सर्विस द्वारा स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया गया है।

Related posts

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में  पंचशील ग्रीन सोसाइटी में फ्लैट की छत का हिस्सा गिरा,  एक बच्ची घायल

Ajit Sinha

तेज रफ्तार से कार चला रहे युवकों ने 3 छात्राओं को मारी टक्कर,1 की हालत गंभीर , जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है

Ajit Sinha

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना ने तोड़ा अब तक का रेकॉर्ड, सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दस हजार के पार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x