Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अपराधी रविंद्र उर्फ़ सरकार के अवैध मकान पर गुरुग्राम पुलिस प्रशासन का चला बुलडोज़र , किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों/अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर गांव ताजनगर जिला गुरुग्राम में अवैध रूप से किए गए मकान के निर्माण की पहचान कर मशीनरी की सहायता से पूरी तरह अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, जिससे भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

इस कार्यवाही में अपराधी रविंद्र उर्फ सरकार निवासी गांव ताजनगर, जिला गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपित पर  हत्या,हत्या का प्रयास, डकैती, जबरन वसूली, शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा उपरोक्त आरोपित  के विरुद्ध कुल 15 मुकदमा अंकित हैं।जांच में यह भी सामने आया कि उपरोक्त अपराधी द्वारा अवैध रूप से 350 वर्ग गज में 07 कमरों का दो मंजिला मकान बनाया हुआ था। यह कार्यवाही अपराध शाखा फर्रुखनगर, गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचनाओं को हटाया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। 

Related posts

गुरुग्राम विवि के नए कैंपस में हर्बल गार्डन स्थापित, 10 हजार पौधे लगाने की शुरुआत

Ajit Sinha

तीस लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में आरोपित पुलिस इंस्पेक्टर कपिल व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल।

Ajit Sinha

हवलदार को चाकू मार कर भागे बदमाश को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में मारी गोली, तीन बदमाशों को किया अरेस्ट – वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x